IPS Success Story: कौन हैं नवजोत सिमी? बिना कोचिंग पहली बार में पास किया UPSC, खूबसूरत इतनी की...
Who is IPS Navjot Simi: हर साल बेटियां कमाल कर रही हैं। इस साल भी कई लड़कियों ने यूपीएससी में झंडे गाड़े हैं लेकिन आज हम एक ऐसी आईपीएस अधिकारी के बारे में बात करेंगे जो कि सेल्फ स्टडी के दम पर अपने मुकाम हासिल करके चर्चा में हैं।

एक सेटल करियर छोड़कर देश सेवा में आने वाली इस बेटी का नाम नवजोत सिमी है। नवजोत की तस्वीरें अगर आप पहली बार देख रहे हैं और उनको नहीं जानते हैं तो एक पल में लगेगा कि वो कोई हिंदी फिल्मों की एक्ट्रेस हैं और वर्दी पहनकर किरदार निभा रही हैं।
खूबसूरत में उनको कोई मुकाबला नहीं हैं। कई ऐसी तस्वीरें हैं जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस तरह से उन्होंने ये पद हासिल किया है? पेश है नवजोत सिमी को लेकर ये रिपोर्ट..
डेंटिस्ट से बनीं आईपीएस
पंजाब के गुरुदासपुर की रहने वाली डॉ. नवजोत सिमी की कहानी सबको प्रेरित करने वाली है। उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की और एक डेंटिस्ट बन गईं। उनके सामने उनका करियर पूरी तरह से तैयार था लेकिन अचानक उनके दिल ने पलटी मारी। उन्होंने यूपीएससी एग्जाम देने का ठाना और बिना किसी कोचिंग के सेल्फ-स्टडी के दम पर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया जो कि हैरान करने वाला था।
सिमी ने पहली ही कोशिश में साल 2018 में UPSC की परीक्षा पास की और सबको हिला डाला। उनकी 735वीं रैंक आई थी। आज वो एक आईपीएस ऑफिसर हैं और किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आईपीएस बनने के बाद हैदराबाद में उनकी ट्रेनिंग हुई और इस वक्त वो पटना में DSP के पद कार्यरत हैं। उनका सफर देखने योग्य है और किसी को भी प्रभावित करने के लिए काफी है। नवजोत सिमी ने IAS तुषार सिंगला से शादी की है और इस वक्त दोनों शानदार तरीके से अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications

