..................... IPS Sheshadrini Reddy IAS Srikanth Reddy Wedding IAS IPS marry in office in the most simplest way possible - Hindi Filmibeat

Wedding Video: खूबसूरत IPS ऑफिसर पर दिल हारे IAS अधिकारी, ऑफिस में ही पहना दी जयमाला

IPS Sheshadrini Reddy IAS Srikanth Reddy Wedding: इन दिनो IAS और IPS अधिकारियों की लव स्टोरी भी किसी सेलिब्रिटी की तरह छाई रहती हैं। तमाम अधिकारियों की ग्रैंड वेडिंग तो आपने देखी होगी जो कि खूब सुर्खियों में रही। अब आईपीएस अधिकारी शेषाद्रिनी रेड्डी और आईएएस अधिकारी श्रीकांत रेड्डी की शादी की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

IPS Sheshadrini Reddy IAS Srikanth Reddy Wedding

आईपीएस अधिकारी शेषाद्रिनी रेड्डी और आईएएस अधिकारी श्रीकांत रेड्डी ने बहुत ही सादे तरीके से शादी कर समाज के सामने एक अच्छी मिसाल पेश की है। दोनों ने किसी बड़े समारोह, महंगे होटल या दिखावे से दूर रहकर चौटुप्पल के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी दर्ज कराई।

दुल्हन शेषाद्रिनी रेड्डी वर्तमान में कुत्तुबुल्लापुर में उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) के पद पर कार्यरत हैं। वह चौटुप्पल मंडल के लिंगारेड्डीगुडेम गांव की रहने वाली हैं। अपने काम और अनुशासन के लिए वह जानी जाती हैं। वहीं दूल्हे श्रीकांत रेड्डी आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले से हैं और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। इस समय वह अपने ट्रेनिंग में लगे हुए हैं।

इस सादे विवाह समारोह में केवल कुछ वरिष्ठ अधिकारी, परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे। सभी ने इस फैसले की सराहना की और इसे आज के समय में एक जरूरी संदेश बताया। जब आम तौर पर लोग शादियों में लाखों रुपये खर्च करते हैं, ऐसे समय में इस दंपती ने कम खर्च में शादी कर समाज को यह दिखाया कि विवाह सादगी और समझदारी से भी किया जा सकता है।

लोगों का कहना है कि दोनों अधिकारियों का यह कदम युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह बताता है कि असली खुशी दिखावे में नहीं, बल्कि आपसी समझ और सम्मान में होती है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X