IPS Safin Hasan GF: सबसे कम उम्र के आईपीएस इस हसीना के हुए दीवाने, बिन शादी करते है जमकर रोमांस

IPS Safin Hasan GF

भारत के सबसे युवा आईपीएस, युवाओं के लिए प्रेरणा, काबिल पुलिस अधिकारी और शानदार वक्ता सफीन हसन से शादी करने के लिए कई लड़कियां सपना देखती हैं, लेकिन उनका दिल अमन पटेल ने जीत लिया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फिलहाल ये कपल एक-दूसरे के साथ अपनी लव लाइफ को खुलकर जी रहा है।

गुजरात होम कैडर के आईपीएस अधिकारी सफीन हसन अक्सर सोशल मीडिया पर अमन पटेल के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अमन पटेल आखिर हैं कौन? दोनों के रिश्ते की शुरुआत कब हुई? इनकी लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई? इन सभी सवालों का जवाब खुद सफीन हसन ने दिया है।

आईपीएस सफीन हसन की लव स्टोरी की शुरुआत कुछ इस तरह हुई

वन इंडिया हिंदी को दिए गए एक खास इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वो अमन पटेल के साथ एक कमिटेड रिश्ते में हैं। दोनों 2021 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इनकी पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बातचीत से शुरू हुआ ये रिश्ता अब मुलाकातों और साथ बिताए लम्हों तक पहुंचा और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

सफीन हसन की मंगेतर अमन पटेल के बारे में जानिए

अमन पटेल, जो आईपीएस सफीन हसन की मंगेतर हैं, मूल रूप से गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर के कानोदर गांव से ताल्लुक रखती हैं। संयोग से सफीन हसन का जन्म भी इसी गांव में हुआ था। हालांकि इनका रिश्ता बचपन या स्कूल-कॉलेज के समय से नहीं है। दोनों की मुलाकात बाद में हुई। अमन पटेल की परवरिश अहमदाबाद में हुई है और उन्होंने एमबीए की पढ़ाई पूरी की है।

सफीन हसन की मंगेतर अमन पटेल पेशे से क्या करती हैं?

सफीन हसन के मुताबिक, अमन पटेल एक होनहार और मेहनती युवती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान यूनिलीवर में बतौर प्रोजेक्ट मैनेजर की थी, लेकिन हाल ही में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। अब वह अपने पिता के साथ मिलकर एचआर और आईटी सेक्टर से जुड़ा काम संभाल रही हैं। इसके अलावा, अमन एमबीए छात्रों को गाइड करने के लिए मेंटरशिप भी देती हैं, जिससे उन्हें प्रोफेशनल दिशा मिल सके।

परिजनों से बात की तो उन्होंने खुशी जताई

आईपीएस सफीन हसन और अमन पटेल भले ही अलग-अलग जाति और धर्म से ताल्लुक रखते हों, लेकिन जब दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ, तो उन्होंने बिना हिचकिचाए अपने परिवार वालों को इस रिश्ते के बारे में बताया और शादी की इच्छा जताई। परिवारों ने भी दोनों की पसंद को खुले दिल से स्वीकार किया और खुशी जाहिर की। अब इनकी लव स्टोरी एक खूबसूरत अरेंज मैरिज में तब्दील होने जा रही है।

सफीन हसन: एक प्रेरणादायक सफर और उनका परिवार

21 जून 1995 को गुजरात के पालनपुर में जन्मे सफीन हसन का जीवन कठिनाइयों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनका बचपन गरीबी में बीता। उनकी मां नसीम बेन लोगों के घरों में रोटियां बनाकर घर चलाती थीं और पिता मुस्तफा हसन हीरे की फैक्ट्री में काम करते थे।सफीन शुरू से ही पढ़ाई में बेहद तेज थे। 10वीं में उन्होंने 92% अंक प्राप्त किए। आगे चलकर उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में बीटेक किया। साल 2017 में उन्होंने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी और केवल 22 साल की उम्र में 570वीं रैंक हासिल की। इसके बाद साल 2018 में वे गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी बने।उनका छोटा भाई असनैन वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहा है और अपने करियर की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सफीन हसन ने मंगेतर की तस्वीर की शेयर

आईपीएस सफीन हसन और उनकी मंगेतर अमन पटेल दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सफीन हसन को इंस्टाग्राम पर 7.54 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। हाल ही में उन्होंने अमन पटेल के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया "Living in the daydream, My happiness @namelessaman"। इस पोस्ट पर उन्हें ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। फैंस ने उन्हें बेस्ट कपल और मेड फॉर ईच अदर जैसे प्यारे कमेंट्स किए हैं। छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा ने भी कमेंट कर लिखा"Congratulations Saifu"।

सफीन हसन वर्तमान में भावनगर में एएसपी पद पर तैनात हैं

यूपीएससी पास करने के बाद सफीन हसन ने हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उस समय उनकी उम्र केवल 23 साल थी, और वे अपने बैच के सबसे कम उम्र के प्रशिक्षु थे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें गुजरात के जामनगर में ट्रेनी आईपीएस के रूप में पहली पोस्टिंग मिली। इसके बाद उनका स्थानांतरण भावनगर में एएसपी (असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के पद पर किया गया।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X