IPS ऑफिसर नवजोत सिंह सिमी ने IAS संग ऐसे मनाया करवाचौथ, बॉलीवुड हीरोइनों भी मुंह खोलकर देख रही हैं खूबसूरती

IPS Navjot Singh Simi Karwachauth

IPS Navjot Singh Simi Karwachauth: IPS नवजोत सिंह सिमी उन चुनिंदा महिला अफसरों में शुमार हैं जिनकी खूबसूरती के चर्चे बॉलीवुड हीरोइनों से भी ज्यादा होते हैं। अब नवजोत सिंह सिमी ने करवाचौथ के मौके पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनके कहने ही क्या। नवजोत सिंह सिमी के पति IAS तुषार सिंगला है और हर साल की ये कपल करवाचौथ काफी उत्साह के साथ सेलिब्रेट करता है। इस साल भी नवजोत सिंह सिमी ने अपनी करवाचौथ की तस्वीरें इंस्टाग्राम के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो गई हैं।

नवजोत सिंह सिमी सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं और दबंग अधिकारी होने के साथ साथ वो फैशन और स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहती हैं। इस बार नवजोत और उनके पति से डिस्टेंस करवाचौथ सेलिब्रेट किया है। IPS ऑफिसर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली तस्वीर में वो अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में पूजा की थाली और छलनी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

बता दें कि करवाचौथ नवजोत हर साल की काफी शानदार तरीके से सज धज कर सेलिब्रेट करती हैं। नवजोत का जन्म 21 दिसंबर 1987 को पंजाब के गुरदासपुर में हुआ था। उनकी कहानी सिर्फ IPS बनने तक ही नहीं है, बल्कि IAS तुषार सिंघला से उनकी लव स्टोरी और शादी भी बड़ी कमाल की है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि IPS बनने से पहले नवजोत सिमी एक डॉक्टर थीं! जी हां, 2010 में उन्होंने लुधियाना के एक कॉलेज से डेंटल सर्जरी (BDS) की डिग्री ली थी। लेकिन उनके सपने तो कुछ और ही थे। उन्होंने IPS बनने की ठान ली और दिल्ली आकर UPSC की तैयारी में जुट गईं।

पहले ही कोशिश में, 2016 में, उन्होंने सिविल सर्विसेज की परीक्षा तो पास कर ली, पर इंटरव्यू में थोड़ा पीछे रह गईं। लेकिन नवजोत ने हार नहीं मानी। अगले ही साल, 2017 में, उन्होंने 735वीं रैंक के साथ आखिरकार IPS अधिकारी का पद हासिल कर ही लिया।

अब बात करते हैं इनकी सबसे दिलचस्प लव स्टोरी की। वैलेंटाइन डे 2020 को, नवजोत ने अपने IAS बॉयफ्रेंड तुषार सिंघला से ऑफिस में ही शादी कर ली। तुषार पश्चिम बंगाल कैडर के 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं।

प्यार ऐसा चढ़ा कि नवजोत पटना से सीधे हावड़ा पहुंचीं और तुषार के ऑफिस में ही दोनों ने सात फेरे ले लिए। उनकी शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। लाल सिल्क की साड़ी में और बालों में गुलाब लगाए नवजोत सच में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जैसे किसी फिल्म का सीन हो।

More from Filmibeat

Read more about: ips ias bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X