..................... IPS officer Anuj Chaudhary salary promotion one and only IPS officer who did not crack or sit in UPSC who is sambhal ASP Anuj Chaudhary - Hindi Filmibeat

Anuj Chaudhary Salary: कौन है यूपी पुलिस का दबंग अधिकारी अनुज चौधरी? बिना UPSC में बैठे बन गए IPS

Anuj Chaudhary Salary

Anuj Chaudhary Salary: देश भर में तमाम IPS अधिराकी मशहूर हैं लेकिन अनुज चौधरी का काम-लोकप्रियता और दबंग अंदाज हर किसी पर हाथ रखे हुए है। ये IPS ऑफिसर अपने रुतबे के कारण एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल में तैनात सीओ अनुज चौधरी को बड़ा प्रमोशन देते हुए उन्हें एडिशनल एसपी (ASP) नियुक्त किया है। 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी अनुज चौधरी अब स्पोर्ट्स कोटे से इस पद तक पहुंचने वाले यूपी के पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं।

इससे पहले स्पोर्ट्स कोटे से कोई भी अधिकारी एडिशनल एसपी के पद तक नहीं पहुंचा था। एसपी एसपी केके बिश्नोई और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अनुज चौधरी की वर्दी पर अशोक स्तंभ लगाकर उन्हें सम्मानित किया।

अनुज चौधरी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से हैं। पुलिस में आने से पहले वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान रहे हैं। उन्होंने 1997 से 2014 तक लगातार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और 2002 व 2010 के नेशनल गेम्स में रजत पदक जीते। 2005-2009 की एशियाई चैंपियनशिप में भी पदक हासिल किए। 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व उनके करियर की ऊंचाइयां हैं।

अनुज चौधरी के अब तक के कैरियर की बात करें तो उन्होंने बतौर सब इंस्पेक्टर साल 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से पुलिस सेवा जॉइन की। इसके साथ ही वो स्पोर्ट्स कोटे के जरिए ASP बनने वाले पहले पुलिस अधिकारी बन गए हैं। वहीं उनकी खेल उपलब्धियों के बारे में बात करें तो साल 1997-2014 तक वो राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके हैं। साल 2002-2010 नेशनल गेम्स में रजत जीता और फिर साल 2004 एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

भारत में ASP का पद IPS अधिकारियों के लिए प्रवेश स्तर का पद होता है। 7वें वेतन आयोग के अनुसार इस पद पर बेसिक सैलरी 56,100 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसके अलावा, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल कवर और बच्चों की शिक्षा भत्ता जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं। इन सभी को मिलाकर ASP की मासिक सैलरी करीब 1.10 लाख से 1.50 लाख के बीच पहुंच जाती है, जो पोस्टिंग के शहर और अनुभव के आधार पर थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकती है।

ASP बनने के बाद सिर्फ सैलरी ही नहीं बढ़ती, बल्कि सरकारी सुविधाओं का दायरा भी बढ़ जाता है। उन्हें शहर में अच्छे लोकेशन पर सरकारी आवास मिलता है, ड्यूटी के लिए ड्राइवर सहित गाड़ी दी जाती है, और उनके साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत सरकारी और पैनल अस्पतालों में मुफ्त या रियायती इलाज मिलता है। इसके अलावा, साल में कई तरह की छुट्टियां भी दी जाती हैं, ताकि अधिकारी मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रह सकें।

CO के रूप में अनुज चौधरी की सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत 56,100 से 1,77,500 के पे-बैंड में थी। लेकिन ASP बनने पर अलाउंसेस में बढ़ोतरी और ग्रेड में उन्नति का फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि उनकी मासिक सैलरी में लगभग 15,000 से 25,000 तक का इजाफा होगा। यह बढ़ोतरी उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बनाएगी और उनकी जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव लाएगी। ASP का पद भारतीय पुलिस सेवा में ऊंचे पदों तक पहुंचने का पहला पायदान होता है। यहां से आगे बढ़ते हुए अधिकारी SP, DIG, IG और DGP जैसे उच्च पदों पर भी पहुंच सकते हैं।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X