IPS केके बिश्नोई ने सगाई में गलत उंगली में डाल दी अंगूठी, IPS अंशिका ने किया ये काम, देखकर नहीं रुकेगी हंसी
IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi Engagement Video: उत्तर प्रदेश के सबसे चर्चित IPS कपल संभल के SSP केके बिश्नोई और बरेली की SP अंशिका शर्मा अब शादी के खूबसूरत रिश्ते में बंधने वाले हैं। इस कपल की सगाई राजस्थान में काफी ग्रैंड अंदाज में हुई है। सगाई की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

IPS केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्मा को अंगूठी पहनाते समय
वायरल वीडियो और तस्वीरों के बीच एक वीडियो सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। दरअसल, सगाई में IPS केके बिश्नोई ने IPS अंशिका वर्मा को अंगूठी पहनाते समय ऐसे गलती कर दी जिसे अंशिका ने तुरंत सुधाया। दोनों के अंदाज पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।
IPS अंशिका वर्मा में तुरंत सुधार की IPS केके बिश्नोई की गलती
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि IPS केके बिश्नोई गलत उंगली में अंगूठी पहनाने ही वाले होते हैं कि IPS अंशिका वर्मा हाथ हल्का सा पीछे खींच लेती हैं और फिर सही उंगली की ओर इशारा करती है और फिर केके बिश्नोई सही उंगली में अंगूठी पहनाते हैं। नेटिजंस इसी बात के मजे ले रहे हैं और कह रहे हैं कि पढ़ाई में इतनी बिजी रहे कि आशिकी के बारे में इतना भी नहीं सीख पाए। इसके साथ ही कुछ लोग कह रहे हैं कि अब जिंदगी भी IPS अंशिका वर्मा को ऐसे ही IPS केके बिश्नोई को सुधारना पड़ेगा।
बॉलीवुड सेलिब्रिटी कपल कर दिए पीछे
IPS अंशिका वर्मा और IPS केके बिश्नोई की जोड़ी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। ये शादी की किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह ग्रैंड लग रही है। साथ ही दूल्हे और दुल्हन की जोड़ी किसी अधिकारी की जोड़ी कम और बॉलीवुड की दुनिया के ग्लैम अप कपल की तरह ज्यादा लग रहे हैं।
IPS अंशिका वर्मा IPS केके बिश्नोई की शादी की तारीख
बताते चलें कि रिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शादी से पहले हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे, जबकि 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। यह शादी भले ही एक निजी समारोह के रूप में रखी जा रही हो, लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











