IPS आयुष चौधरी ने गर्लफ्रेंड निकिता को खुलेआम किया परपोज, पुलिस लाइन में किया खूब रोमांस
IPS Ayush Chaudhary Love Story: आईएएस-आईपीएस ऑफिसर्स की लोकप्रियता और फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार की तरह ही है। लाइफ स्टाइल से लेकर कमाई, अफेयर, लव स्टोरी और शादियां... UPSC ऑफिसर्स की कहानियां खूब मशहूर हैं। अब इसी कड़ी में IPS ऑफिसर आयुष चौधरी का नाम भी जुड़ गया है।

IPS आयुष चौधरी की गर्लफ्रेंड
IPS आयुष चौधरी ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है। इस खूबसूरत प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही अब नेटिजंस को इस कपल की लव स्टोरी में काफी इंट्रेस्ट जाग रहा है। ऐसे में हम आपको इस कपल की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
शादी के लिए किया प्रपोज
एक बहुत ही प्यारे और भावुक पल में, आईपीएस अधिकारी आयुष चौधरी ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड निकिता को शादी के लिए प्रपोज़ किया। यह सिर्फ एक रोमांटिक पल नहीं था, बल्कि उनके साथ के संघर्ष, मेहनत और भरोसे की कहानी भी है।
अच्छे बुरे वक्त में दिया साथ
आयुष ने यूपीएससी की तैयारी के मुश्किल दौर में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हर समय निकिता उनके साथ खड़ी रहीं। जब आयुष को खुद पर शक होता था या वो थक जाते थे, तब निकिता उन्हें हिम्मत देती थीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती थीं।
आयुष कहते हैं, "जब मुझे खुद पर भरोसा नहीं था, तब भी उसे मुझ पर था। जब मैं कमजोर पड़ गया, तब वो और मजबूत बनकर मेरे साथ खड़ी रही।"
दोनों की मेहनत का नतीजा
आज जब आयुष आईपीएस बन गए हैं, तो वो इस सफलता को सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि दोनों की मेहनत का नतीजा मानते हैं। उनका यह प्रपोज़ल उनके जीवन की एक नई शुरुआत है, जो प्यार, भरोसे और साथ पर टिकी है।
उनकी कहानी हमें यह सिखाती है कि हर कामयाबी के पीछे कोई न कोई ऐसा जरूर होता है, जो हमें कभी हार नहीं मानने देता।


Click it and Unblock the Notifications