पति-जेठ से लेकर चारों ननदें तक, IPS अंशिका वर्मा का ससुराल भरा पड़ा है एक से एक बड़े अधिकारी से

यूपी कैडर की मशहूर महिला आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका ससुराल अफसरों की खान भी बताया जाता है। राजस्थान में उनके ससुराल में पति आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई के अलावा चार ननद और एक जेठ भी ऊंचे सरकारी पद पर बैठे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश में उनके मायके में पिता अनिल वर्मा भी चीफ इंजीनियर है।

IPS Anshika Verma

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंशिका वर्मा अपने होम कैडर उत्तर प्रदेश में साल 2021 बैच की आईपीएस ऑफिसर है और उनके पति केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस हैं। अभी के वक्त में दोनों पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं और एक तरफ अंशिका बरेली की एसपी बन चुके हैं तो वही बरेली से सिर्फ 136 किलोमीटर दूर संभल जिले में उनके पति केके बिश्नोई बतौर एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Also Read
पाक एक्ट्रेस ने जवान बेटी को पहनाई बिकिनी, भड़की आवाम तो हसीना बोली- ऐसे ही दूसरी बच्चियो की हिम्मत बढ़ेगी
पाक एक्ट्रेस ने जवान बेटी को पहनाई बिकिनी, भड़की आवाम तो हसीना बोली- ऐसे ही दूसरी बच्चियो की हिम्मत बढ़ेगी

अंशिका वर्मा का ससुराल

आईपीएस अंशिका वर्मा का ससुराल राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में मौजूद है। उनकी सास गंगा देवी एक हाउसवाइफ है और ससुर सुजाना राम बिश्नोई एक किसान है। जिनके दो बेटे और चार बेटियां हुई। जिसमें से आईपीएस केके बिश्नोई 6 भाई बहनों में से सबसे छोटे बताए जाते हैं।

जेठ और ननद भी हैं बड़े पदों पर कार्यरत

अंशिका वर्मा के जेठ भजनलाल बिश्नोई प्रशासनिक सेवा के साल 2023 बैच के अधिकारी बताए जाते हैं। उनकी चार ननद है जिसमें सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी के पद पर मौजूद है। दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर काम करती हैं। तीसरी बहन इंदु स्त्री रोग विशेषज्ञ है और सबसे छोटी बहन मंजू आयुर्वेदिक डॉक्टर बताई जाती है।

Recommended For You
'कंडोम पहनेंगे तो एक्साइटमेंट नहीं रहेगी' 63 साल की सीमा आनंद ने खुलकर बताया क्या चाहती है महिलाएं
'कंडोम पहनेंगे तो एक्साइटमेंट नहीं रहेगी' 63 साल की सीमा आनंद ने खुलकर बताया क्या चाहती है महिलाएं

अंशिका वर्मा का मायका

वहीं अगर हम अंशिका वर्मा के मायके की बात करें तो आपको बता दें कि उनके पिता अनिल वर्मा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में चीफ इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। उनकी दो बहने भी हैं जिनका नाम आयुषी और अपूर्वा है वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की एजुकेशन क्वालीफिकेशन

अगर हम आईपीएस अंशिका वर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 3 जनवरी 1996 में यूपी की प्रयागराज में हुआ। लेकिन कृष्ण कुमार बिश्नोई का जन्म 1 जनवरी 1994 में राजस्थान के धोरीमन्ना में हुआ।

केके ने राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में BA किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में MA किया हुआ है और चीनी अध्ययन में एमफिल भी किया हुआ है। वहीं अगर हम अंशिका की बात करें तो उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से बीटेक किया हुआ है।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X