..................... IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi pre wedding photoshoot days before grand wedding IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi love story - Hindi Filmibeat

शादी से दो रात पहले IPS अंशिका और IPS के के बिश्नोई ने किया ये काम, दिखाई पूरी Love Story

IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi Wedding: आइपीएस अफसर अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई, जल्द ही वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। ग्रैंड इंगेजमेंट के बाद इस कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी से कुछ रोज पहले अंशिका और केके बिश्नोई ने एक बेहद रोमांटिक फोटोशूट कराया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें अंशिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्यारे से कैप्शन के साथ शेयर की हैं।

IPS Anshika Verma IPS KK Bishnoi

IPS अंशिका वर्मा ने IPS केके बिश्नोई पर लुटाया प्यार

फोटोशूट की एक एक तस्वीर में जहां IPS केके बिश्नोई अपनी होने वाली दुल्हनिया से नजरे ही नहीं हटा पा रहे हैं तो वहीं IPS अंशिका वर्मा ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में अपने दिल का हाल बयां किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए अंशिका ने लिखा, "मेरा ख्वाहिशों का शामियाना।"

सामने आई तस्वीरों में अंशिका और केके बिश्नोई दोनों ही सिल्वर वर्क और व्हाइट बेस वाले एथनिक लुक में जबरदस्त अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही IPS अंशिका वर्मा गुलाबी ब्लाउज और ब्रेड लुक में बॉलीवुड हीरोइनों को मात देती दिखाई दे रही हैं।

काफी मशहूर है जोड़ी

IPS अंशिका वर्मा और IPS केके बिश्नोई की जोड़ी पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। ये शादी की किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह ग्रैंड लग रही है। साथ ही दूल्हे और दुल्हन की जोड़ी किसी अधिकारी की जोड़ी कम और बॉलीवुड की दुनिया के ग्लैम अप कपल की तरह ज्यादा लग रहे हैं।

शादी का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार

बताते चलें कि रिंग सेरेमनी के बाद अब शादी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शादी से पहले हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 मार्च को दोनों सात फेरे लेंगे, जबकि 30 मार्च को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। यह शादी भले ही एक निजी समारोह के रूप में रखी जा रही हो, लेकिन इसकी चर्चा हर जगह हो रही है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X