IPS Anshika Verma Bidaai Video: बिदाई में फूट फूटकर रोई IPS अंशिका वर्मा, नहीं छोड़ा मां का आंचल
IPS Anshika Sharma IPS KK Bishnoi Wedding: UPSC कपल अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई की शादी ने सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है। इस ऑफिसर कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो देखते देखते इनके फैंस थक नहीं रहे हैं। साथ ही शादी और शादी के बाद की रस्मों की नई नई वीडियो सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है।

बिदाई में फूट फूटकर रोईं IPS अंशिका वर्मा
अब सोशल मीडिया पर शादी के जश्न से परे एक बेहद संवेदनशील और भावुक कर देने वाला पल वायरल हो रहा है। ये पल है अंशिका और केके बिश्नोई की शादी संपन्न हो जाने के बाद उनकी विदाई का। विदाई में धाड़क दिल वाली दबंग आईपीएस ऑफिसर अंशिका का दिल भी पिगल गया और उनके आंसू रोके नहीं रुके।
नहीं छोड़ा मां का आंचल
सामने आए इस इमोशनल कर देने वाले वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरे परिवार से गले लगकर अंशिका रो रही हैं। लेकिन मां के सीने से लगकर तो अंशिका हटने का नाम ही नहीं लेती। वो अपनी मां को खूब प्यार करती हैं और बच्चों की तरह फफक फफक कर रोती हैं।
बिश्नोई परंपराओं से हुई शादी
अंशिका और केके बिश्नोई की शादी पूरी तरह से बिश्नोई समाज के रिती रिवाजों से संपन्न हुई हैं। शादी की रस्मों के बाद विदाई के समय अंशिका राजस्थानी पोशाक पहने दिखाई दीं।
प्रयागराज से शुरू हुई लव स्टोरी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंशिका वर्मा फिलहाल बरेली में बतौर ASP तैनात है वहीं केके बिश्नोई संभल में SP के पद पर हैं। अंशिका और केके बिश्नोई की लव स्टोरी प्रयागराज में शुरु हुई थी जब केके बिश्नोई वहां ASP हुआ करते थे अंशिका बतौर ट्रेनी अपनी ट्रेनिंग कर रही थीं।


Click it and Unblock the Notifications











