VIDEO: IPS अंशिका वर्मा की ससुराल में सास-ननदों में खिंचवाया लंबा घूंघट, लोग बोले- क्या फायदा इतनी पढ़ाई का..
IPS Anshika Verma Wedding: बॉलीवुड हीरोइनों को स्टाइल और खूबसूरती में मात देने वाली IPS अधिकारी अंशिका वर्मा और दबंग IPS केके बिश्नोई की शादी काफी सुर्खियों में रही। वहीं अब एक चीज को लेकर फैंस दो फाड़ दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, केके बिश्नोई की पूरी शादी बिश्नोई रिती रिवाजों से हुई है।

सास-ननदों ने खींचा IPS अंकित वर्मा का घूंघट
अंशिका वर्मा के सोशल मीडिया पर ऐसे कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां ससुराल पहुंचते ही उनके सास और ननदें बार बार उनका घूंघट सेट करते दिखाई दे रही हैं। वो बार बार अंकिता का घूंघट सिर्फ लंबा ही कर रही हैं। इसके साथ ही अब कुल देवता के फेरो की दौरान का वीडियो सामने आया है इस दौरान अंशिका ने जहां पहले ही घूंघट में पूरा चेहरा छुपाया हुआ था और फिर किसी आकर उनका घूंघट और भी ज्यादा लंबा कर दिया।
विदाई में भी घूंघट की चिंता
इसके साथ ही विदाई के दौरान का भी एक वीडियो सामने आया था जहां अंशिका अपनी मां के गले लगकर बेहद भावुक दिखाई दे रही थीं। और वहां भी नकी ससुराल पक्ष के लोग सिर्फ और सिर्फ उनके घूंघट की चिंता में दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही शादी के बाद की कुछ रस्मों में ससुराल की महिलाएं अंशिका का घूंघट एडजस्ट करती दिखाई दीं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया लोग इसे लेकर दो फाड़ दिखाई दे रहे हैं। जहां कई लोग इसे सपोर्ट करे रहे हैं और परंपराओं से जोड़कर देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि क्या फायदा अंशिका वर्मा की इतनी पढ़ाई लिखाई का जब वो भी इस रुढ़ियों में फंस रही हैं।
IPS अंशिका वर्मा और IPS केके बिश्नोई की शादी और रिसेप्शन
बता दें कि अंशिका और केके बिश्नोई की शादी 29 मार्च को जोधपुर में बेहद ग्रैंड अंदाज में हुई है। इसके साथ ही अभी तक इस शादी के जश्न का सिलसिला थमा नहीं है। शादी के बाद रिसेप्शन में हजारों लाखों लोगों के लिए डिनर पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान तमाम आईएएस-आईपीएस अधिकारी एक साथ केके बिश्नोई और अंशिका के साथ जश्न में डूबे दिखाई दिए।


Click it and Unblock the Notifications











