IPS Ankita Sharma: खूबसूरती मे टीना डाबी पीछे दबंगिरी मे सिंघम फेल, पति सेना मे मेजर पत्नी से कांपते है नक्सली

IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ में एक ऐसी IPS अधिकारी हैं, जिनका नाम सुनकर नक्सली भी घबराते हैं। इन्हें लोग 'लेडी सिंघम' कहते हैं। हम बात कर रहे हैं अंकिता शर्मा की, वो दिखने में जितनी खूबसूरत हैं, उनका अंदाज उतना ही सख्त है। उनकी तैनाती नक्सल प्रभावित बस्तर में हुई थी, जहां उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ कई बड़े ऑपरेशन चलाकर उनकी कमर तोड़ दी। अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ की पहली ऐसी महिला IPS अधिकारी हैं, जिन्हें होम कैडर मिला है।
अंकिता शर्मा की कहानी वाकई प्रेरणा देने वाली है। मई 2022 में उन्हें खैरागढ़ का एसपी बनाया गया था। इससे पहले बस्तर में उन्हें नक्सल ऑपरेशन की इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और नक्सलियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए। उनकी बहादुरी की तारीफ बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन भी कर चुकी हैं।
दो बार हुईं फेल, तीसरी बार में बनीं IPS
अंकिता शर्मा का जन्म छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक छोटे से गांव में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने MBA किया और फिर UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। लेकिन दिल्ली में उनका मन नहीं लगा और वो 6 महीने में ही वापस घर लौट आईं और वहीं से तैयारी करने लगीं।
UPSC का सफर उनके लिए आसान नहीं था। वो पहले दो प्रयासों में असफल रहीं। पहले प्रयास में प्रीलिम्स तो क्लियर कर लिया, लेकिन मेन्स में सिर्फ 15 नंबरों से चूक गईं। आखिरकार, साल 2018 में तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की और 203वीं रैंक के साथ IPS बनीं। अंकिता शर्मा IPS किरण बेदी को अपनी प्रेरणा मानती हैं।
पति हैं सेना में मेजर
अंकिता शर्मा की शादी उनकी IPS बनने से पहले ही हो गई थी। उनके पति का नाम विवेकानंद शुक्ला है, जो भारतीय सेना में मेजर हैं। फिलहाल, वो मुंबई में तैनात हैं। सोशल मीडिया पर भी अंकिता शर्मा की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो अक्सर मोटिवेशनल पोस्ट और अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












