'ये डरावना है, बम आ रहे हैं..' दहशत में दिखी चीयरलीडर, पंजाब-दिल्ली का मैच के दौरान फ्लडलाइट्स हुईं बंद

IPL Cheerleader Dharmshala Viral Video- इंडिया-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चर्चा है और इसका असर आईपीएल के मैच पर भी देखने को मिला। बीती पंजाब के धर्मशाला स्टेडियम में खेले जा रहे मैच को बीच में ही रोक दिया गया और इस दौरान एक चियर लीडर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि काफी डरी हुई लग रही है।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच हो रहा था जो कि पहले बारिश की वजह से देर से शुरु हुआ तो वहीं बाद में इसको पाकिस्तान के द्वारा जम्मू-कश्मीर और पंजाब में हवाई हमले के अलर्ट के बाद पूरी तरह से रद्द कर दिया। बता दें कि ये खेल महज 10.1 ओवर ही हुआ था।
चियर लीडर ने क्या कहा?
स्टेडियम को हमले के अलर्ट के बाद ब्लैकआउट कर दिया गया जिसके बाद लोग घबरा गए। एक चियरलीडर ने वीडियो शूट किया है जो कि एक्स पर सामने आया है। चियर लीडर इस वीडियो में कह रही हैं,"पूरे स्टेडियम को खेल के बीच में खाली कर दिया गया।
ये देखकर बेहद डरावना लग रहा है। सभी चिल्ला रहे हैं और और कह रहे हैं कि बम आ रहे हैं। इस वक्त भी डर लग रहा है और हम वास्तव में धर्मशाला से बाहर जाना चाहते हैं। मैं आशा करती हूं कि आईपीएल के लोग हमारा ध्यान रखेंगे। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं क्यों रो रहीं हूं ये बेहद डराने वाला है। मुझको ऐसा लग रहा है कि मैं सदमें हूं।''
इस वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। हालांकि इंडिया ने पाकिस्तान के द्वारा किए गए हर हमले का जवाब दिया है और हवा में ही उनके अटैक को नष्ट कर दिया गया है। युद्ध के कुछ दिन पहले ही इंडिया में लोगों मॉक ड्रिल के दौरान ट्रेनिंग दी गई थी। फिलहाल आप देखिए चियर लीडर का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











