गौरी खान के रेस्टोरेंट में नकली पनीर से बनाया जाता है खाना? इनफ्लुएंसर ने खोल डाली पोल!

Gauri Khan Restaurant Torii

Gauri Khan Restaurant Torii: शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है और आपको बता दें कि उनकी पत्नी गौरी खान का मुंबई में Torii नाम का एक रेस्टोरेंट भी है। लेकिन अब इसी बीच एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर द्वारा दावा किया गया है कि गौरी खान के रेस्टोरेंट का पनीर नकली है। दरअसल इस इनफ्लुएंसर का नाम सार्थक सचदेवा है।

सार्थक द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया और इसमें उन्होंने कई सारे सेलिब्रिटीज के मशहूर रेस्टोरेंट में जाकर पनीर को टेस्ट किया। जहां पर गौरी खान के रेस्टोरेंट में उन्होंने फेक पनीर सर्वे करने का दावा किया। वायरल हो रहे सार्थक के इस वीडियो में वह मुंबई के बड़े सेलिब्रिटी के रेस्टोरेंट में जाकर पनीर टेस्ट करते नजर आए।

इस दौरान सार्थक द्वारा विराट कोहली से लेकर शिल्पा शेट्टी और बॉबी देओल के रेस्टोरेंट में जाकर अपनी टेस्ट किया गया। लेकिन जब वह लास्ट में गौरी खान के रेस्टोरेंट में पहुंचे और पनीर चेक किया तो नकली निकला। दरअसल इसकी जांच सार्थक द्वारा पनीर पर आयोडीन की ड्रॉप डालकर की गई थी।

जैसे ही सार्थक सचदेवा का यह वीडियो वायरल हुआ तो तुरंत ही रेस्टोरेंट का इस पर कमेंट आ गया। इसमें लिखा हुआ था कि आयोडीन टेस्ट स्टार्च की मौजूदगी को दर्शाता है और पनीर की शुद्धता को नहीं। ऐसा इसीलिए क्योंकि डिश के अंदर सोया आधारित सामग्री शामिल होती है और इसीलिए ऐसा रिजल्ट आना बहुत ही आम है। हम अपने पनीर और अपने रेस्टोरेंट के सामग्री किए शुद्धता पर कायम है।

रेस्टोरेंट के कमेंट के बाद सार्थक ने भी जवाब में लिखा कि तो अब मैं आपके यहां पर बैन हूं? वैसे आपका खाना बहुत ही टेस्टी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गौरी खान का यह आलीशान रेस्टोरेंट पाली हिल में मौजूद है और यह 82 सीटर पैन एशियन रेस्टोरेंट है। इसको गौरी खान ने फरवरी 2024 में ही शुरू किया था।

More from Filmibeat

Read more about: gauri khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X