इंद्रेश उपाध्याय के हनीमून फोटोज़ ने हिलाया इंटरनेट, शिप्रा की चुनी लोकेशन देख फटी रह गईं लोगों की आंखें...

Indresh Upadhyay

Indresh Upadhyay Photos: जाने माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। सब मोह माया है का पाठ पढ़ाने वाले इंद्रेश उपाध्याय ने अपनी शादी में किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ी। जयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की और मेहमानों को महंगे ताज होटल में ठहराया। इतना ही नहीं जितने भी शादी में VIP मेहमान शामिल हुए थे। उन सभी को चांदी की थाल में खाना खिलाया था। इन सभी वीडियो को देखने के बाद लोगों ने उनकी जमकर ट्रोलिंग शुरू कर दी थी।

शादी के बाद सबसे पहले यहां गए इंद्रेश उपाध्याय

शादी की वाहवाही के बाद उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा के कुछ फेक वीडियो और फोटो वायरल हुए थे। जिसमें ऐसा दावा किया गया था कि शिप्रा शर्मा पहले से ही शादीशुदा हैं। उनकी पहली शादी के हनीमून फोटो और शादी के रिसेप्शन के क्लिप भी वायरल हुए थे, लेकिन बाद में यह बताया गया कि यह सभी तस्वीरें एडिट तस्वीरें हैं। इनमें जरा भी सच्चाई नहीं है।

मंदिर के दर्शन करने गए इंद्रेश उपाध्याय

इंद्रेश उपाध्याय की शादी इतनी धूमधाम से हुई है कि उनकी शादी के चर्चे ही खत्म नहीं हो रहे हैं। शादी, विदाई और विवादों के बाद अब उनके हनीमून फोटोज देखने के लिए लोग उतावले हो रहे हैं। हाल ही में इंद्रेश उपाध्याय अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घूमने निकले हैं। जिसकी तस्वीरें देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। दरअसल दोनों ने हनीमून पर जाने से पहले ईश्वर के दर्शन करने बेहतर समझे। बता दें कि दोनों शादी के बाद दोनों केरल के एक प्रसिद्ध विष्णु मंदिर के दर्शन करने गए हैं।

तस्वीरें देख लोगों ने जमकर की तारीफ

वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इंद्रेश उपाध्याय सफेद रंग की एक चादर ओढ़े और लुंगी पहने नजर आ रहे हैं वहीं उनकी धर्मपत्नी सिल्क साड़ी के साथ खुले बालों में गदरा लगाई हुई बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें छा गई हैं। इन तस्वीरों पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत ही आनंदित वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- दोनों ऐसे ही खुश रहो।

More from Filmibeat

Read more about: Indresh Upadhyay trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X