..................... Indresh Upadhyay Unseen Wedding clip viral, parents Krishna Chandra dance on Bhangra, watch video - Hindi Filmibeat

बेटे की शादी की खुशी में इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने ढोल पर किया शानदार डांस, लोगों ने नोटों से उतारी नजर

Indresh Upadhyay

जाने माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी कथाओं की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर चर्चाओं मे बने हुए हैं। बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी की कई नई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कभी देखा जा सकता है कि वह घोड़ी चढ़ते नजर आ रहे हैं तो कभी कुंआ पूजन की रस्म हो रही है।

बेटे की शादी में दिल खोलकर नाचे माता-पिता

वहीं हाल ही में बारात निकलने का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटे की शादी की खुशी में माता पिता झूम उठते हैं। जैसे ही बारात की निकासी होती है। पिता और जाने माने कथावाचक कृष्ण चंद्र जी महाराज पत्नी संग मिलकर ढोल पर ऐसा डांस करते हैं कि शादी में आए मेहमान दोनों का डांस देखने लग जाते हैं। लोग दोनों की इतनी खूबसूरत जोड़ी को पहली बार साथ में डांस करता देखते हैं। यह नजारा देख लोग नोटों की गड्डियां निकाल लेते हैं और दोनों की नजर उतारना शुरू कर देते हैं।

शादी में शामिल होंगे ये VIP

बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय की शादी हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ हो रही है। बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय के शादी के कार्यक्रम तीन दिनों से चल रहे हैं। वहीं आज पूरा परिवार शादी के लिए जयपुर पहुंचा है। बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय की शादी में तमाम वीआईपी गेस्ट शामिल हो रहे हैं। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक तो पहले ही हल्दी की रस्म वाले दिन ही घर पहुंच गए थे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ, बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री, अनिरुद्धाचार्य महाराज, देवकी नंदन जी, गोस्वामी जी महाराज, स्मृति ईरानी, संजय दत्त जैसी तमाम नामी हस्तियां शादी में शामिल होने जा रही हैं। अब बस भक्तों को इंद्रेश उपाध्याय की शादी की तस्वीरों के आने का बेसब्री से इंतजार है।

Read more about: Indresh Upadhyay trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X