Video: मेरा आपकी कृपा से ये ब्याह हो रहा है.. इंद्रेश उपाध्याय ने अपनी शादी में गाया गाना, खूब नाची दुल्हनिया

Indresh Upadhyay Wedding Inside Video: मीडिया से लेकर इंटरनेट हर जगह जयपुर में हुई कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी ट्रेंड कर रही है। शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो लगातार आने का सिलसिला जारी है। इसी बीच इस वैदिक शादी का सबसे खास वीडियो सामने आ चुका है। वीडियो इंद्रेश जी और शिप्रा की संगीत की रस्म का है।
संगीत की रस्म में कई बड़े कलाकारों ने अपनी मीठी आवाज से समा बांधा लेकिन भला ऐसा कैसे हो सकता है कि संगीत की बात हो और खुद इंद्रेश जी ना गाएं। अपनी कथाओं और भजनों के लि मशहूर इंद्रेश जी ने अपने संगीत में कलाकारों के साथ गाना गाया और उसे भी और दिलचस्प तब बना दिया जब उन्होंने श्रीकृष्ण के भजन में अपने दिल की बात जोड़ दी।
दरअसल, अपने गाने में इंद्रेश जी ने अपनी शादी के लिए श्रीकृष्ण का आभार जताया है। उन्होंने भजन के बीच माइक थामकर गाया- मेरा आपकी कृपा से ये ब्याह हो रहा है.. इस दौरान उन्होंने अपनी दुल्हनिया की ओर बेहद ही प्यारा सा इशारा भी किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके साथ ही शादी और संगीत के और भी तमाम वीडियो सामने आए हैं। एक और संगीत के वीडियो में राधे राधे गाने पर इंद्रेश जी और उनकी दुल्हन शिप्रा मंत्रमुग्ध होकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। देश दुनिया में इस जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है लोग शिप्रा को गुरूमां बुलाकर खूब सम्मान दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











