Indresh Upadhyay Wedding First Video: दूल्हा बने, घोड़ी चढ़े इंद्रेश उपाध्याय, बारात की पहली वीडियो आई सामने

Indresh Ji Maharaj wedding: वृंदावन के मशहूर संतों में से एक इंद्रेश जी महाराज जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। महाराज जी के काफी फॉलोवर्स हैं और उनकी कथा सुनने के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। अब जब वो अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रहे हैं तो उनके चाहने वाले काफी प्रफुल्लित हो उठे हैं।
आज चल पड़ी बारात
वैसे तो इंद्रेश जी महाराज की शादी 5 दिसंबर को है लेकिन वृंदावन से उनकी बारात आज ही यानी 3 दिसंबर को निकल चुकी है। इंद्रेश उपाध्याय जी हरियाणा की शिप्रा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी होटल ताज अमेर में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सारे अहम वैदिक रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे, जिसमें देशभर से आए कई संत-महात्मा भी मौजूद रहेंगे।
देश-विदेश से आएंगी बड़ी हस्तियां
इस शादी में कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाया गया है। परिवार के लोगों के अलावा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम), राजेंद्र दास महाराज, कथावाचक पुंड्रीक गोस्वामी, देवकीनंदन ठाकुर, और मशहूर सिंगर बी प्राक को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा जयपुर के कई बड़े संत और महंत भी इस पवित्र समारोह में शामिल होंगे।
विशेष निमंत्रण कार्ड के साथ भेजा गया वृंदावन का प्रसाद
इंद्रेश और शिप्रा की शादी के लिए खास तरह का शादी कार्ड बनाया गया है। इस कार्ड के साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमण मंदिर की मिश्री-इलायची, पवित्र तुलसी और वृंदावन के दूसरे अहम मंदिरों के लड्डू शामिल हैं। यह प्रसाद शादी के निमंत्रण का सबसे खास हिस्सा बना हुआ है।
क्यों कहते हैं इंद्रेश उपाध्याय- 'जयपुर है मिनी वृंदावन'?
इंद्रेश उपाध्याय अपने प्रवचनों में अक्सर बताते हैं कि उन्हें जयपुर से गहरा लगाव है। वह जयपुर को प्यार से मिनी वृंदावन कहते हैं। इसकी वजह है जयपुर में स्थापित श्रीकृष्ण के वे चार विग्रह, जिन्हें कभी वृंदावन से यहां लाया गया था- गोविंददेवजी, गोपीनाथजी, राधा दामोदरजी और राधा विनोदी लालजी।


Click it and Unblock the Notifications











