जयमाला को लेकर इंद्रेश उपाध्याय ने दिया था ज्ञान, खुद की शादी में किया ये काम तो भड़क गए लोग

Indresh Upadhyay

Indresh Upadhyay troll on Jaimala: इंद्रेश उपाध्याय ने हाल ही में शादी रचा ली है और शिप्रा शर्मा को अपना हमसफर बनाया है। इस शादी से कई वीडियोज वायरल हुए जो कि काफी पसंद किए जा रहे हैं।

लेकिन ऐसा क्या हुआ है कि अपने जयमाला वाले वीडियो को लेकर इंद्रेश शर्मा ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल इंद्रेश का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो कथा करते हुए जयमाला को लेकर बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि समाज में ये जरूरी नहीं है।

लोगों ने उनके जयमाला के वीडियो के साथ कथा का वीडियो जोड़कर साझा किया है और उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इसी तरह के ठेकेदारों के चक्कर में हिंदू धर्म बदनाम है।

जयमाला को लेकर क्या बोले थे इंद्रेश उपाध्याय

इंद्रेश उपाध्याय ने कहा था, ''हमारे हिंदू वैदिक समाज में विवाह में जयमाला पहनाने का कोई रिवाज नहीं है। ये जो विवाह में वर वधू एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं ऐसा कोई नियम नहीं है। ये तो केवल स्वंयवर में नियम होता था कि जो राजा प्रिय लग जाए उसको कन्या जयमाला पहनाकर चुन लेती थी कि इससे हमारा ब्याह होगा। अब उसी को लोगों ने सियाराम जी की परंपरा से प्रारंभ किया। उसके बाद से जयमाला का प्रसंग होता है विवाहों में, बाकी उसका कोई नियम है नहीं। नियम केवल फेरे और विवाह उसी से संपन्न होता है।'' इंद्रेश उपाध्याय के इस वीडियो के सामने आते ही लोग उनको पाखंडी तक कह रहे हैं और काफी बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों ने कहीं ये बातें

इंद्रेश के इस वीडियो पर बवाल मचा है। एक यूजर ने लिखा, ''खुद पालन कर नहीं रहे हो दूसरे को ज्ञान दे रहे हो।'' एक ने लिखा, ''आंख खोल कर बोल रे बाबा नजर नहीं मिला पा रहा है क्या।'' एक ने लिखा, ''पाखंडियों के सपोर्टर नहीं दिख रहे हैं कमेंट सेक्शन में।'' एक ने लिखा, ''इनकी कथाओं को देखने वाले सबसे ज्यादा बेवकूफ लोग हैं।'' एक ने लिखा, ''उनकी बातें अंधभक्त सुनते हैं और अपनी लाइफ में इस्तमाल करते है बाकी यही नहीं करते है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: viral video trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X