कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शाही शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, बॉलीवुड के इन सितारों का लगेगा जमावड़ा

Indresh Upadhyay wedding

Indresh Upadhyay Shipra Sharma marriage: वृंदावन, मथुरा के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वे 5 दिसंबर को हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। तीन दिन का ये भव्य समारोह बुधवार से जयपुर में शुरू हो चुका है। उसी दिन इंद्रेश और उनका परिवार वृंदावन से जयपुर पहुंचा।

ताज आमेर होटल में चल रही हैं शानदार तैयारियां

जयपुर के प्रसिद्ध ताज आमेर होटल में शादी से जुड़े सभी कार्यक्रम किए जा रहे हैं। यहां देश और विदेश से कई मेहमानों के आने की उम्मीद है। बुधवार रात होटल के कुंदन वन में भात की रस्म आयोजित हुई। इसमें वृंदावन के कई संत, कथावाचक परिवार और खास मेहमान शामिल हुए। लोकप्रिय कथावाचक जया किशोरी भी मायरा और भात की रस्म का हिस्सा बनीं।

मेहंदी-हल्दी से लेकर संगीत नाइट तक माहौल रंगीन

गुरुवार को शादी की पारंपरिक रस्में- मेहंदी और हल्दी की गईं। शाम को संगीत नाइट रखा गया है जिसकी तैयारियां खूब जोर-शोर से चल रही हैं। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक पहले ही जयपुर पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में इस शादी को 'जय-जय का वैदिक विवाह' कहा और अपनी खुशियां जाहिर कीं।

इधर, बुधवार को वृंदावन स्थित इंद्रेश उपाध्याय के घर भी पारंपरिक रस्में हुईं। उनके माता-पिता ने खुशी में नृत्य भी किया। उनके पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री खुद एक नामी-गिरामी कथावाचक हैं, और उनके कई शिष्य शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।

खास निमंत्रण

इस शादी का निमंत्रण पत्र भी काफी अनोखा है। इसके साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों का प्रसाद भेजा जा रहा है। इसमें राधारमण जी की मिश्री-इलायची, तुलसी और कई मंदिरों के लड्डू शामिल हैं, जिससे निमंत्रण बेहद खास हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था
इंद्रेश जी उपाध्याय की शादी के लिए सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है। मेहंदी और हल्दी के लिए 100 बाउंसर हैं और शादी वाले दिन लगभग 250 बाउंसर सुरक्षा में तैनात होंगे। कथावाचक के शिष्यों की अलग सुरक्षा टीम भी मौजूद होगी। इवेंट टीम ने पुलिस को बताया है कि करीब 500 VIP मेहमान शादी में शामिल होंगे, इसलिए होटल में भारी सुरक्षा तैनात की गई है।

कौन-कौन आ सकते हैं?

शुक्रवार से मेहमानों का आगमन और तेज होगा। शादी में कई बड़े नेता, संत और बॉलीवुड सितारे आने वाले हैं, जिनमें शामिल हैं- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री (बागेश्वर धाम), अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, महंत अंजन गोस्वामी, स्मृति ईरानी, अभिनेता संजय दत्त और अन्य कई जाने-माने संत और हस्तियां

प्राइवेसी की अपील

शादी में अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए होटल परिसर में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी पर रोक लगा दी गई है। इंद्रेश उपाध्याय ने भी मेहमानों से कहा है कि शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें, ताकि अचानक बड़ी संख्या में भक्त इकट्ठे न हो जाएं और व्यवस्था बिगड़ने का खतरा न रहे।

शादी की रस्में और आध्यात्मिक माहौल

शादी की मुख्य वैदिक रस्में शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होंगी। देशभर से आए संत-महंत, पंडित और आए हुए मेहमान इस शादी के साक्षी बनेंगे। ताज आमेर होटल में सजावट, राजस्थानी स्वागत, वैदिक मंत्र, भव्य मंडप और वृंदावन की आध्यात्मिक छटा ये सब मिलकर इस शादी को बेहद खास बना रहे हैं।

Read more about: Indresh Upadhyay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X