इंद्रेश उपाध्याय बने दूल्हे राजा, मंडप से आई दुल्हन की पहली तस्वीर ने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

जाने माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय की आज 5 दिसंबर को शादी थी। उनके चाहने वाले उनकी शादी की तस्वीरों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में इंटरनेट पर इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। लोग इस तस्वीर को देख कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
इंद्रेश उपाध्याय की शादी की आई पहली तस्वीर
वायरल हो रही इंद्रेश उपाध्याय की शादी की तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां इंद्रेश उपाध्याय सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं वहीं उनकी दुल्हन शिप्रा शर्मा पीले रंग की बनारसी साड़ी सिर पर गुलाबी रंग की चुनरी ओढ़े वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। शिप्रा शर्मा के चेहरे की रौनक, उनका शर्माना उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही यह वायरल हो गई है। इस तस्वीर पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है नजर ना लगे गुरु मां को वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत हैं गुरु मां तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत जोड़ी।
शादी में आए VIP मेहमान
आपको बता दें कि माना यह जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय लव मैरिज कर रहे हैं। शिप्रा शर्मा की भगवान के प्रति भक्ति देख इंद्रेश उपाध्याय ने शादी के लिए हां कही। इंद्रेश उपाध्याय की शादी के कार्यक्रम पिछले चार-पांच दिनों से उनके निज निवास वृंदावन में चल रहे थे। वहीं शादी के लिए पूरा परिवार जयपुर के लिए रवाना हुआ था। बता दें कि इंद्रेश उपाध्याय की शादी में घर और परिवार वालों के साथ ही 500 से ज्यादा VIP गेस्ट आए हैं। जिसमें कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री समेत तमाम नामी हस्तियों के नाम शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











