हाथ में लड्डू गोपाल लिए वृंदावन पहुंची लड़की की भक्ति देख इंद्रेश उपाध्याय ने बना लिया अपनी दुल्हन, Old Video

Indresh Kumar Wife Old Video: कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी इन दिनों काफी ट्रेंडिंग मुद्दा है। देश दुनिया में उनकी शादी छाई हुई है साथ ही तमाम वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जयपुर में हो रही इस ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग में देश भर के तमाम वीवीआईपी पहुंच रहे हैं। साथ ही इंद्रेश उपाद्धयाय के दूल्हा बने और मेहंदी की रस्म से भी कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि ये लड़की ही कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की पत्नी शिप्रा हैं। बताया जा रहा है कि इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का परिवार पहले से एकदूसरे को जानता था और इसी चलते दोनों का रिश्ता तय हुआ है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिप्रा शर्मा का नाम शिप्रा बावा बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि यही हैं वो शिप्रा जो इंद्रेश जी की पत्नी बनने जा रही है। वीडियो में शिप्रा हाथ में बालगोपाल की मूर्ति लिए खड़ी भक्ति में लीन नजर आ रही है। इसके साथ ही उनके चेहरे ही मायूमीयत और भोलापन हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाला है।
हालांकि फिल्मीबीट हिंदी इस बात की पुष्टी नहीं करता है कि वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की ही कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन शिप्रा है या नहीं। ये खबर सिर्फ वारल वीडियो से अवगत कराने के लिए लिखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











