विवादों में इंदौर का 'डांसिंग सुपर कॉप', महिला ने लगाए अनचाहे मैसेज भेजने का लगाया आरोप, हुआ डिमोशन

Ranjit Singh demotion news: इंदौर के 'डांसिंग ट्रैफिक सुपर कॉप' रणजीत सिंह, जो अपनी अनोखी और मजेदार ट्रैफिक स्टाइल के लिए रातों-रात लोकप्रिय हुए थे, को अब उनके पद से हटा कर कांस्टेबल के पद पर भेज दिया गया है। यह कदम उनके खिलाफ एक महिला फैन द्वारा अनचाहे मैसेज भेजने के आरोपों के बाद उठाया गया।

Ranjit Singh demotion news

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश डांडोतिया ने बताया कि रणजीत सिंह को 2021 में हेड कांस्टेबल के पद पर प्रमोट किया गया था। लेकिन महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते उन्हें अब कांस्टेबल के पद पर वापस भेजा गया है। मामले की जांच अभी भी चल रही है।

महिला ने क्या कहा?

मुंबई की एक महिला, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद को राधिका सिंह बताया, ने सितंबर 2025 में एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि रणजीत ने उसे बिना परमिशन मैसेज भेजे और इंदौर में उसके ठहरने और आने-जाने की व्यवस्था करने की पेशकश की। महिला ने इसे गलत बताया और अपने चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए।

रणजीत का जवाब

रणजीत सिंह ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि महिला ने खुद मिलने और वीडियो बनाने का आइडिया दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि महिला ने उनके चैट के कुछ हिस्से हटा दिए। रणजीत सिंह का आरोप है कि उस महिला ने ऐसा इसलिए किया ताकि वो पॉपुलर हो सके।

रणजीत की लोकप्रियता

रणजीत सिंह अपनी अनोखी ट्रैफिक स्टाइल के लिए काफी प्रसिद्ध हुए थे। उन्हें इस दौरान 150 से अधिक पुरस्कार मिले और कई टीवी चैनलों ने उनका इंटरव्यू लिया। पहले उन्हें ट्रैफिक ड्यूटी से हटा कर लाइन अटैच किया गया था।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X