India's Richest Woman: कौन है इंडिया की सबसे अमीर महिला? इनके सामने नीता अंबानी भी किसी गियर में नहीं..
India's Richest Woman: इंडिया में जब सबसे रईस लोगों के नाम लिए जाते हैं तो सबसे पहले दिमाग में अंबानी परिवार और अडानी जैसे उद्योगपतियों के नाम सामने आते हैं।

लेकिन जब सबसे अमीर महिला का नाम लिया जाता है तो ज्यादातर लोग मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को जहन में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया की सबसे अमीर महिला नीता अंबानी नहीं बल्कि कोई है।
जी हां, आज हम इंडिया की सबसे रईस महिला की बात करने वाले हैं जिनके सामने नीता अंबानी की नेटवर्थ पानी कम है। इस महिला के सामने इंडिया के बड़े बड़े करोड़पति कुछ नहीं है। इनकी नेटवर्थ जानकर आप अपनी सीट से धक्का खाकर उठ जाएंगे। तो जानिए कौन है ये महिला..
इंडिया की सबसे अमीर महिला कौन है?
नीता अंबानी काफी लाइमलाइट रहती हैं तो लोग उनको ही सबसे अमीर महिला समझते हैं। लेकिन वो नीता अंबानी नहीं बल्कि सावित्रा जिंदल हैं। जी हां, वह भारत की सबसे धनी महिला हैं और ओपी जिंदल ग्रुप की की अध्यक्ष हैं। अगर सबसे धनी व्यक्तियों की देश में बात की जाए तो सावित्री 3-4 नंबर पर आती हैं लेकिन महिलाओं में उनकी टक्कर का कोई नहीं है। पूरी दुनिया के टॉप 100 अमीर लोगों में उनका नाम आता है।
Savitri Jindal Net Worth : सावित्री जिंदल की नेटवर्थ कितनी है?
सावित्री जिंदल इंडिया में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं लेकिन वो लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। फोर्ब्स के अनुसार मई 2026 तक उनकी कुल संपत्ति 38700 मिलियन डॉलर है जो कि करीब 38.7 बिलियन डॉलर होती है। अगर आप जेएसडब्ल्यू स्टील और जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर का नाम सुनते हैं तो वो जिंदल इंडस्ट्रीज की ही मेहरबानी है।
Nita Ambani Net Worth: नीता अंबानी की नेटवर्थ
सावित्री जिंदल की मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी से कोई तुलना ही नहीं है। नीता अंबानी की नेटवर्थ की बात करें तो साल 2024-25 तक उनकी कुल संपत्ति करीब 280-300 मिलियन तक थी। हालांकि हम मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति को इससे नहीं जोड़ रहे हैं क्योंकि इंडिया की सबसे अमीर महिला होने का आंकड़ा निकाला गया है।


Click it and Unblock the Notifications
