कौन हैं इंडिया की 3 सबसे खूबसूरत महिला IPS Officer? निडरता और सुंदरता देख उड़ जाएंगे होश

India s Beautiful Lady IPS

India's Most Beautiful Lady IPS- इंडिया में महिलाएं आज किस स्थान पर हैं ये किसी से छिपा नहीं है। अगर ऑफिसर रैंक की बात करें तो महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अगल देश की पहली आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी को छोड़ दिया जाए तो आज हम उन तीन महिला आईपीएस का नाम बताने वाले हैं जो कि ना सिर्फ बहादुर हैं बल्कि बला की खूबसूरत भी हैं।

वर्दी में उनको देखकर मुजरिम तो थर थर कांपते ही हैं लेकिन उनकी सुंदरता भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। जानिए कौन हैं वो 3 महिला आईपीएस ऑफिसर...

सोनिया नारंग

सोनिया नारंग बेहद सुंदर हैं और वो साल 2002 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। एजुकेशन की बात करें तो उन्होने साल 1999 में पंजाब विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया और समाजशास्त्र में गोल्ड मेडल भी जीता। सोनिया सीआईडी विभाग में थीं और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर भी उन्होने काम किया। उनकी तस्वीरें देखकर आपको लगेगा कि वो किसी फिल्म की एक्ट्रेस हैं और वर्दी पहनकर कोई किरदार निभा रही हैं।

संजुक्ता पराशर

साल 2006 बैच की महिला आईपीएस संजुक्ता पराशर बेहद सुंदर हैं। संजुक्ता ने नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन पूरा किया था। पहली बार उनको 2008 में माकुम में सहायक कमांडेंट के रूप में तैनात किया गया था। उन्हें जल्द ही बोडो और अवैध बांग्लादेशी आतंकवादियों के बीच संघर्ष कंट्रोल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उनका लुक देख आप हैरान होने वाले हैं।

अर्चना रामसुंदरम

श्रीमती अर्चना रामासुंदरम अब एक सीनियर सिटीजन हैं लेकिन अपने दौर में बेहद खूबसूरत थीं। साल 1980 बैच की आईपीएस रहीं अर्चना ने राजस्थान विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद वो इंडियन पुलिस सर्विस में काम कर रही थीं और तमिलनाडु में भी रहीं। उनका करियर बेहद शानदार रहा है और राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X