वर्ल्ड कप जीत के बाद PM मोदी से मिली महिला क्रिकेट टीम, हरमनप्रीत-स्मृति ने किया ऐसा खुलासा कि सब रह गए दंग!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी और हेड कोच अमोल मजूमदार ने बुधवार (5 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। यह मुलाकात टीम के महिला वर्ल्ड कप जीतने के बाद हुई, जिसमें पीएम मोदी ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम को शानदार जीत के लिए बधाई दी।
पीएम मोदी ने टीम की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में लगातार तीन हार झेलने के बाद जिस तरह शानदार वापसी की, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने खिलाड़ियों के जज्बे और मेहनत की तारीफ की।
हरमनप्रीत कौर ने जताई खुशी
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्होंने साल 2017 में भी पीएम मोदी से मुलाकात की थी, लेकिन तब उनके पास ट्रॉफी नहीं थी। इस बार ट्रॉफी के साथ मिलने पर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'अब हम चाहते हैं कि ऐसे मौके बार-बार आएं।'
स्मृति मंधाना बोलीं- पीएम हैं इंस्पीरेशन
टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि पीएम मोदी हमेशा से उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की लड़कियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं और इसमें प्रधानमंत्री की सोच का बड़ा योगदान है।
दीप्ति शर्मा ने बताया खास पल
ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब मिला, ने बताया कि वे लंबे समय से पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने 2017 की मुलाकात को याद करते हुए कहा कि तब पीएम ने उन्हें मेहनत जारी रखने की सलाह दी थी और कहा था कि एक दिन वे अपना सपना जरूर पूरा करेंगी।
पीएम ने दीप्ति के टैटू पर की चर्चा
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने दीप्ति शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे 'जय श्री राम' और उनके हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू का जिक्र किया। दीप्ति ने कहा कि यह टैटू उन्हें ताकत और आत्मविश्वास देता है।
पीएम ने याद किए शानदार कैच
प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन कौर के उस शानदार कैच को याद किया, जिसकी उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने फाइनल मैच के बाद हरमनप्रीत के गेंद संभालने और अमनजोत कौर के कैच पर भी मजाकिया अंदाज में बातचीत की।
क्रांति गौड़ के भाई के लिए पीएम का निमंत्रण
टीम की सदस्य क्रांति गौड़ ने बताया कि उनके भाई पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए उन्हें मिलने का खुला न्योता दे दिया।


Click it and Unblock the Notifications