राजनीति में इन नेताओं से 4 कदम आगे हैं उनकी बीवियां, घर में पतिव्रता नारी और ससंद में भड़कती ज्वाला...

हमारा देश एक पुरुष प्रधान देश कहा जाता रहा है। जहां अधिकतर पुरुष काम पर जाते हैं और महिलाएं घर की देख रेख करती हैं, लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है। महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। चाहें शिक्षा का क्षेत्र हो या मनोरंजन का। वहीं अब तो महिलाएं राजनीति में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। बता दें कि विदेश में तो नेताओं को उनकी पत्नियों को साथ देखा जाता रहा है, लेकिन भारत में भी पत्नियां घर तो संभालती ही हैं साथ ही में वह संसद में भी वाद विवाद करती नजर आती हैं। चलिए आज जानते हैं कि वह कौन से राजनेता हैं। जिनकी पत्नियां संसद में तूफान मचाती नजर आती हैं।
लालू प्रसाद यादव- राबड़ी देवी
भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य बिहार में सालों तक अपना राज चलाने वाले नेता लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही में वह बिहार के सीएम भी रह चुके हैं। वहीं उनकी पत्नी की बात करें तो राबड़ी देवी तीन बार बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह इस पद पर आसीन होने वाली पहली एकमात्र महिला हैं।
सचिन पायलट-सारा पायलट
राजस्थान के संसदीय क्षेत्र के सांसद कांग्रेस पार्टी के युवा नेता सचिन पायलट राजनीति के क्षेत्र में अपना परचम लहरा चुके हैं। साथ ही में उनकी पत्नी भी किसी से कम नहीं हैं। बता दें सचिन पायलट की पत्नी सारा अब्दुल्ला भारतीय राजनेता फारुख अब्दुल्ला की बेटी हैं। सचिन और सारा दोनों ने ही विदेश से पढ़ाई की। वहीं दोनों की मुलाकात हुई दोनों को प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। राजनीति के क्षेत्र में दोनों बहुत ही पावरफुल कपल माने जाते हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत सिंह सिद्दू
क्रिकेट के मैदान से लेकर राजनीति तक अपने नाम का डंका बजाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब से सांसद रह चुके हैं। बता दें कि उनकी पत्नी भी किसी से कम नहीं हैं। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी भी राजनीति में अपने कदम जमा चुकी हैं। यह जोड़ी भारत के फेमस राजनीतिक जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
अखिलेश यादव-डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव राजनीति में बड़ा नाम हैं। साथ ही में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनका काम और उनके बयान आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव के साथ ही उनकी पत्नी डिंपल यादव भी किसी से कम नहीं हैं। हर मुश्किल समय से लेकर वाद विवाद तक में दोनों का तालमेल देखा जाता रहा है। बता दें कि दोनों की शादी को लंबा समय बीत चुका है और आज भी कपल किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ जाता है।


Click it and Unblock the Notifications















