विवादित सेल्फी! दुश्मनी के बीच थाईलैंड में साथ नजर आईं इंडिया-पाकिस्तानी की मिस यूनिवर्स प्रतियोगी

India Pakistan Miss Universe Contestant Selfie: इंडिया और पाकिस्तान के बीच किस तरह का तनाव चल रहा है ये बात किसी से छिपी नहीं है। पहलगाम के बाद दोनों देश एक दूसरे के सामने खड़े हैं और इंडिया ने कई मामलों पर पाकिस्तान में बैन लगा दिया है।
लेकिन इस दुश्मनी के बीच एक तस्वीर सीधे थाइलैंड से सामने आई है जहां पर इंडिया और पाकिस्तान का याराना दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर ने सामने आकर बवाल कर दिया है।
दरअसल इस बार मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता थाईलैंड में हो रही है और इंडिया पाकिस्तान की प्रतियोगी साथ नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी प्रतियोगी ने इंडियन प्रतियोगी के साथ एक सेल्फी साझा की जो कि इंडिया में बवाल मच गया है।
तेरे जैसा यार कहां...
वायरल हो रही सेल्फी को पाकिस्तानी प्रतियोगी रोमा रियाज ने साझा किया है और इसमें उनके साथ इंडिया की मानिका विश्वकर्मा नजर आ रही हैं। रोमा ने मानिका को टैग किया है और मानिका ने भी इसको साझा कर दिया है। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए रोमा ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन लिखा, 'तेरे जैसा यार कहां..' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। ये तस्वीर तब सामने आई है जब इंडिया ने पाकिस्तान से सारे ताल्लुक खत्म कर दिए हैं। इस तस्वीर में मानिका को रेड कलर की ड्रेस में तो वहीं रोमा को सफेद रंग के आउटफिट में देखा जा सकता है। सेल्फी के सामने आते ही ये वायरल हो रही है और देखने वाली बात होगी कि इंडिया के ऑफिशियल्स इसपर क्या कदम उठाते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इन दोनों का यराना देखकर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''ये दोस्ती ऐसे ही रहे हमेशा।'' एक ने लिखा, ''दक्षिण एशियाई महिलाएं बेहतरीन होती हैं। बेहतरीन नैन-नक्श और खूबसूरत त्वचा।'' एक ने लिखा, ''ये तो विवादित तस्वीर है।'' एक ने लिखा, ''क्रॉसओवर एपिसोड।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि दोनों लोगों की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। देखिए ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











