..................... Indian Cricketer Rinku Singh Gets Engaged to Young MP Priya Saroj in Private Ceremony - Hindi Filmibeat

क्रिकेटर Rinku Singh ने अपनी गर्लफ्रेंड संग की सगाई, जया बच्चन के साथ कई नेता भी आशीर्वाद देने पहुंचे

Rinku Singh

Rinku Singh Engagement: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने रविवार यानि 8 जून को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की नव निर्वाचित सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली। अब दोनों की शादी इसी साल 18 नवंबर को होने जा रही है।

प्राइवेट इवेंट में हुई रिंकू सिंह की सगाई

सगाई का यह प्रोग्राम प्राइवेट रखा गया था, जिसमें परिवार के करीबी लोग और कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव और जया बच्चन जैसी मशहूर हस्तियां मौजूद रहीं। साथ ही कांग्रेस नेता और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी इस मौके पर पहुंचकर कपल को शुभकामनाएं दीं।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात?

आपको बता दें, रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि उस दोस्त के पिता खुद भी एक क्रिकेटर हैं और उन्होंने ही दोनों की पहचान कराई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और अब परिवार की रजामंदी के बाद यह रिश्ता शादी तक पहुंचने जा रहा है।

प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने बताया-'रिंकू और प्रिया पिछले एक साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों को एक-दूसरे से लगाव हो गया था, लेकिन उन्होंने अपने परिवार की सहमति मिलने का इंतजार किया। अब दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है।'

कौन हैं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज वाराणसी जिले के करखियांव गांव की रहने वाली हैं और हाल ही में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जौनपुर की मछलीशहर सीट से बीजेपी के सीनियर नेता बीपी सरोज को 35 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। प्रिया के पिता तूफानी सरोज खुद भी राजनीति में सक्रिय हैं और तीन बार सांसद रह चुके हैं। हाल में वो केराकत विधानसभा से विधायक हैं।

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X