एशिया कप जीत रामलीला देखने पहुंची इंडियन क्रिकेट टीम, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने दिए 11-11 रुपए

Indian Cricket team watching Ramleela - इंडियन टीम इस वक्त एशिया कप को लेकर चर्चा में चल रही है। पाकिस्तान को फाइनल में करारी हार देने के बाद वो इंडिया लौटी है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जो कि इतना मजेदार है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
ये वीडियो एक रामलीला का है जिसमें एक महिला मंच से इनाम का ऐलान कर रही है। ऐसा लग रहा है कि मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के सारे खिलाड़ी सीधा रामलीला देखने के लिए पहुंच गए हैं।
इस दौरान खिलाड़ियों जो इनाम दिया है वो धन राशि जानकर आपके होश उड़ने वाले हैं। क्या रोहित शर्मा और क्या तिलक वर्मा यहां तक की युजवेंद्र चहल ने भी 11 रुपए ही इनाम दिए हैं।
रामलीला से वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो एक महिला को मंच से ऐलान करते हुए देखा जा सकता है। महिला कहती है, ''11 रुपए की धनराशि रोहित शर्मा कप्तान, 11 रुपए की धनराशि श्री तिलक वर्मा जी, 11 रुपए की धनराषि शिवम दुबे जी, 11 रुपए की धनराशि अभिषेक शर्मा जी, 11 रुपए की धनराशि युजवेंद्र चहल जी, 11 रुपए की धनराशि रिंकू सिंह जी, 11 रुपए की धनराशि कुलदीप यादव जी, 11 रुपए की धनराशि श्री वरुण चक्रवर्ती जी।'' इस दौरान कुछ युवक वहां पर बैठकर वीडियो बनाते और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि कोई भी इंडियन क्रिकेटर उस रामलीला में नहीं था बल्कि युवकों ने मजाकिया तौर पर खिलाड़ियों का नाम लिखकर पैसे दिए थे जो कि महिला बोलती हुई नजर आ रही है। लड़के लगातार हंस रहे हैं।
लोगों के कमेंट्स
इस फनी वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''हरीश रऊफ जी की ओर से 11 रुपये की राशि।'' एक ने लिखा, ''चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद पाकिस्तान से मिली धनराशि सभी खिलाड़ियों ने रामलीला में आकर दान कर दी।'' एक ने लिखा, ''मुझे तो ये नाम पड़ते हुए भी हंसी आ रही थी....पर अच्छा लगा चाहे हंसी मजाक में ही क्यों ना हो संपूर्ण भारतीय टीम हमारे रामलीला के पंडाल में रामलीला देखने आई ...'' आप देखिए ये मजेदार वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications