Full Video: कपल ने ऑन कैमरा मनाई सुहागरात, पहली ही रात ऐसी हरकत देख मची तौबा
Suhagraat Video Viral: शादी के बाद हर दूल्हा-दुल्हन अपनी सुहागरात को खास और यादगार बनाना चाहते हैं। यह उनके जीवन का एक बहुत ही खूबसूरत पल होता है। लेकिन आजकल कुछ लोग अपनी निजी बातें और खास पल भी सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

आमतौर पर शादी की पहली रात पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं और अपने नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं। लेकिन वायरल वीडियो में कुछ अलग ही देखने को मिला। कमरे का माहौल देखकर पहले तो लगता है कि यह कोई रोमांटिक वीडियो है, लेकिन जैसे ही कैमरा बेड की तरफ जाता है, पूरा मामला समझ में आ जाता है।
वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी में मिले लिफाफों को खोलकर उनमें रखे पैसों की गिनती करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों को लेकर मजेदार बातें भी कर रहे हैं।
एक लिफाफे में सिर्फ 100 रुपये निकलने पर दुल्हन हंसते हुए कहती है कि कुछ लोग शादी में कई लोगों के साथ आए, खूब खाना खाया, लेकिन लिफाफे में सिर्फ 100 रुपये ही रखे। इसके बाद दोनों फिर से बाकी लिफाफों के पैसे गिनने लगते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि वीडियो ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, तो किसी ने कहा कि आखिर में पूरा सीन ही बदल गया। वहीं कई लोग इस वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications