डेट पर गए IIT बाबा ? हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए लड़की संग चाय पीते आए नजर, लोग बोले- GF वापस आ गई...

IIT baba Video Viral: महाकुंभ में नजर आए अभय सिंह फिलहाल तो IIT बाबा के नाम से मशहूर हो चुके हैं। आईआईटी बाबा का पास्ट सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। बता दें अभय सिंह विदेश में अच्छा खास पैकेज पाते थे, लेकिन जिंदगी में आए कुछ बदलावों की वजह से उन्होंने वैरागी बनना पसंद किया।
आज वह भोले बाबा की भक्ति में लीन हैं, लेकिन जब से बाबा को अखाड़े से बाहर निकाला गया है वह अकेले ही जमकर पॉपुलेरिटी बटोर रहे हैं। आए दिनों वह किसी ना किसी पॉडकास्ट में या डिबेट शो में नजर आते हैं।
इस वजह से चर्चा में आ गए थे बाबा
बीते दिनों तो एक डिबेट शो में उनके साथ हाथपाई हुई। उन्हें कई बातें सुनाई गई थीं जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उसके बाद उन्होंने नोएडा में केस भी किया था, लेकिन इतनी ही मुश्किलें कम नहीं थीं कि जयपुर में बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया गया था कि उनके झोले में गांजा मिला है। जिस वजह से उनपर केस दर्ज हुआ, लेकिन आईआईटी बाबा के कुछ देर बाद जमानत पर छोड़ दिया गया था।
लड़की के साथ चाय पीते दिखे आईआईटी बाबा
वहीं हाल ही में आईआईटी बाबा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आईआईटी बाबा जयपुरी की किसी फेमस चाय की दुकान पर बैठे होते हैं, लेकिन जैसा की इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि बाबा किसी लड़की के साथ बैठकर चाय पीते हैं। लड़की जींस टॉप पहनी हुई है, लेकिन उसने सिर से दुप्पटा ओढ़ रखा है। लड़की ने बाबा को फूलों का गुलदस्ता भी दिया।
आईआईटी बाबा का वीडियो देख यूं आए यूजर्स के कमेंट्स
आईआईटी बाबा के इस वीडियो को देख यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- वाह क्या बात है बाबा जी ऐसे भी चाय पीते हैं। वहीं दूसरे ने लिखा-ये लड़की कौन है लगता है GF वापस आ गई। वहीं तीसरे ने लिखा- पाखंड है एक तरफ मोह माया बोलते हैं और दूसरी तरफ रेस्टोरेंट में चाय पीते हैं और सेलिब्रिटी की तरह बुके रिसीव करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











