'आईआईटी बाबा' अभय सिंह ने की शादी, नई नवेली दुल्हन के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, कौन है ये महिला?
IIT Baba Wedding: महाकुंभ में इस बार कई लोग मशहूर हुए थे और उनमें से एक नाम आईआईटी बाबा भी हैं। जी हां, इस शख्स का असली नाम अभय सिंह है और वो तभी से काफी चर्चा में रहा है। कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए और एक बार तो लाइव शो में पिटाई की भी खबरें सामने आईं थीं।

पहले आईआईटी में पढ़ाई और इसके बाद सबकुछ छोड़कर बाबा बनना, वो कई कारणों से खबरों में रहे थे। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि हैरान करने वाला है। खबरें आ रही हैं कि अभय सिंह ने अब शादी कर ली है। बाबा से अब गृहस्थ जीवन की ओर चल पड़े अभय सिंह की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ नजर आने वाले हैं।
कौन है आईआईटी बाबा की दुल्हन?
रिपोर्ट्स की मानें तो जब वो अपने घर हाल ही में पहुंचे थे तो अकेले नहीं थे। उनके साथ उनकी पत्नी थी जिसका नाम प्रतीका बताया जा रहा है। झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ने इस दौरान अपने परिवार, माता पिता और दोस्तों से मुलाकात की थी।
बता दें कि उनके पिता एक एडवोकेट हैं और उनके चेंबर में ही अभय सिंह पहुंचे थे और मीडिया से बात की थी। प्रतीका बैंगलोर की रहने वाली हैं और काफी समय से अभय के साथ रिलेशनशिप में थीं। हिमाचल के एक मंदिर में दोनों ने शादी की थी और झज्जर पहुंचकर सभी का आशीर्वाद लिया था। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी और उनकी पत्नी की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
दोनों की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं। लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसको भी सुधार दिया।'' एक ने लिखा, ''प्रतीका का तो हो गया बेड़ा ग़र्क ये बाबा बहुत उलझा हुआ है।'' एक ने लिखा, ''कितने दिन शादी चलेगी।'' एक ने लिखा, ''अब क्या होगा इस महिला का।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















