IAS Tina Dabi Video: झंडा फहराते हुए टीना डाबी ने कर दी इतनी बड़ी गलती, लोग सुना रहे हैं खरी खोटी
IAS Tina Tabi Viral Video: आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल 26 जनवरी वाले दिन इंडिया तिरंगे के रंग में डूब जाता है। लेकिन इस वक्त भारत की मशहूर आईएएस टीना डाबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वो ध्वजारोहण करती दिख रही हैं।

लेकिन इस ध्वजारोहण के दौरान उनसे एक ऐसी गलती हुई जो कि हैरान करने वाली है। इस वक्त की बात करें तो आईएएस टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला अफसरों में से एक हैं। बता दें कि आईएएस ऑफिसर से इस तरह की गलती की उम्मीद नहीं रहती है। लोगों उनको जानते हैं और टीना डाबी की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
हो गई ये गलती
आईएएस टीना डाबी इस वीडियो में जब झंडे की रस्सी खोलती हैं और उसके बाद राष्ट्रगान होना होता है। लेकिन टीना डाबी गलत दिशा में खड़ी हो जाती हैं। फिर उनको बताया जाता है कि स्कूल बच्चे दूसरी तरफ खड़े हैं। इसके बाद वो उस तरफ को घूमती हैं और सैल्यूट करती हुई राष्ट्रगान में भाग लेती है।
हालांकि ये वीडियो कैमरे में कैद है और अब इंस्टाग्राम पर लोग उनकी इस गलती को लेकर बातें कर रहे हैं। टीना डाबी की बात करें तो वो इस वक्त राजस्थान के जैसलमेर जिले में कलेक्टर (जिला अधिकारी) के पद पर तैनात हैं। लोग उनको काम के साथ साथ उनके अंदाज और लुक्स को लेकर काफी पसंद करते हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मी टीना ने साल 2015 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''जिला कलेक्टर है या ग्राम प्रधान।'' एक ने लिखा, ''लगता है रिश्वत से बनी होंगी, तभी कुछ नॉलेज नही है, घोर निंदनीय कलयुग।'' एक ने लिखा, ''राष्ट्रपति अवार्ड मिला हुआ है मैडम जी को।'' एक ने लिखा, ''कहीं ये हिंदुराष्ट्र तो नहीं।'' एक ने लिखा, ''क्या चल रहा है।''


Click it and Unblock the Notifications