IAS Tina Dabi और उनके पति के बीच बढ़ी दूरियां, एक रात ने बदल दी दोनों की किस्मत
IAS Tina Dabi Transfer: IAS टीना डाबी आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। टीना डाबी अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आपको बता दें कि आईएएस टीना डाबी राजस्थान की सबसे चर्चित अधिकारी में से एक हैं। हर कोई उनकी जिंदगी के बारे में जानना चाहता है। बता दें कि आईएएस टीना डाबी की पर्सनल लाइफ भी जमकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

बढ़ी प्रदीप गवांडे और टीना डाबी के बीच दूरी
यूं तो अकसर ही टीना डाबी सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और है। बीती रात से टीना डाबी का नाम जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। इस बार मामला उनकी निजी जिंदगी का नहीं बल्कि एक बड़े फैसले का है। जो उनके निजी और प्रोफेशनल करियर पर असल डालेगा। बता दें कि आईएएस टीना डाबी का ट्रांसफर हो गया है। जैसे ही ट्रांसफर लिस्ट आई उसमें टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे के बीच काफी भौगोलिक दूरी देखी गई।
ट्रांसफर के बाद तय करनी होगी इतनी दूरी
बता दें कि आईएएस टीना डाबी इस समय जिला बाडमेर की कमान संभाल रही थीं। वहीं उनके पति प्रदीप गवांडे फिलहाल तो जालोर के कलेक्टर हैं। दोनों के बीच की दूरी लगभग 186 किलोमीटर थी, लेकिन ट्रांसफर लिस्ट आने के बाद आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के बीच की दूरी बढ़ गई है। बता दें कि टीना डाबी अब टोंक जिला कलेक्टर बन गई हैं। इस तबादले के बाद यह फासला 186 किलो मीटर से बढ़कर 426 किलो मीटर तक बढ़ गया है। दोनों जितनी आसानी से पहले मिल पाते थे। अब दोनों का जल्दी मिल पाना थोड़ा मुश्किल होने वाला है।
हुआ है 65 अन्य डीएम का तबादला
आपको बता दें कि इस ट्रांसफर लिस्ट में टीना डाबी का ही नाम नहीं है बल्कि इस लिस्ट में उनके साथ ही अन्य 65 डीएम का तबादला किया गया है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के सचिव भी बदले गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











