टीना डाबी का UPSC टॉप सीक्रेट! पूरा टाइम टेबल और तैयारी के ब्लू प्रिंट, इन्हें अपनाकर आप भी बन सकते हैं IAS!

Tina Dabi

Tina Dabi Timetable: जब भी एक IAS की सक्सेस स्टोरी का जिक्र किया जाता है तो टीना डाबी का नाम जरूर लिया जाता है। जिन्होंने साल 2015 में UPSC में टॉप किया था। लेकिन टीना डाबी ने ऐसे ही टॉप नहीं कर लिया, इसके लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ पढ़ाई की और ये प्लानिंग उन्होंने लोगों के सामने रख दी है।

टीना डाबी की पढ़ाई

टीना डाबी एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जिन्होंने UPSC सिविल सर्विसेज 2015 में पहली रैंक हासिल की थी। उन्होंने अपनी पहली कोशिश में ही एग्जाम पास किया और ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। टीना डाबी ने दिल्ली के Carmel Convent और Jesus & Mary School से पढ़ाई की और कक्षा 12 में पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में शानदार नंबर हासिल किए।

टीना ने इसके बाद लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन किया। उन्होंने कॉलेज के पहले साल से ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी और पहली बार एग्जाम देने में ही सफल हो गईं।

परिवार और टॉपर की परंपरा

टीना डाबी और उनकी बहन रिया डाबी की मां हिमानी डाबी भी UPSC टॉपर रह चुकी हैं। वह पहले IES में काम कर रही थीं। अपनी बेटियों की तैयारी में मदद करने के लिए उन्होंने जल्दी रिटायरमेंट ले ली।

टीना डाबी का रोजाना रूटीन

सुबह 7:00 बजे: दिन की शुरुआत

7:30 बजे: अखबार पढ़ना

8:30 बजे: नाश्ता

9:00 AM - 12:00 PM: मेन टॉपिक की स्टडी

12:00 PM - 1:00 PM: करंट अफेयर्स का रिविजन

1:00 PM - 2:00 PM: लंच और आराम

3:00 PM - 5:00 PM: मध्यम लेंथ के टॉपिक को पढ़ना

5:00 PM - 8:00 PM: रिविजन

8:00 PM: रात का खाना

9:00 PM - 11:00 PM: पढ़ाई जारी रखना

11:00 PM - 12:00 AM: आराम या सोशल मीडिया

रात 12:00 बजे: सोना

तैयारी के लिए एक्स्ट्रा ब्लू प्रिंट

सिलेबस के हिसाब से पढ़ाई करें: टीना डाबी कहती हैं कि तैयारी हमेशा ऑफिशियल सिलेबस के हिसाब से ही करनी चाहिए। इससे गैर जरूरी टॉपिक में समय बर्बाद नहीं होता।

जवाब लिखने की प्रैक्टिस जल्दी शुरू करें: रोजाना 2-3 जवाब लिखने से स्पीड और प्रेजेंटेशन में सुधार होता है, जो UPSC मेन्स में अच्छे नंबर लाने के लिए जरूरी है।

निबंध लिखना: निबंध हमेशा संगठित और बैलेंस्ड लिखें और इसमें करंट अफेयर्स के एग्जांपल जरूर शामिल करें।

कम किताबें पढ़ें, क्वालिटी पर ध्यान दें: एक ही टॉपिक पर कई किताबें पढ़ने की बजाय कुछ क्वालिटी सोर्स पर ध्यान दें।

रेगुलर रिविजन: पढ़े हुए टॉपिक को बार-बार दोहराना बेहद जरूरी है।

टीना डाबी की सफलता उनकी मेहनत, डिसिपलिन और स्मार्ट तैयारी का रिजल्ट है। उनके एक्सपीरिएंस और टिप्स UPSC की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tina dabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X