IAS टीना डाबी की पुरानी मार्कशीट हुई लीक! 10वीं-12वीं में मिले इतने नंबर कि जानकर दंग रह जाएंगे आप!

IAS Tina Dabi marksheet: IAS अधिकारी टीना डाबी ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान के बाड़मेर की कलेक्टर होने के नाते उन्होंने जल संरक्षण के एरिया में बेहतरीन काम किया, जिसके लिए जिले को देश का पहला जल संचय जन भागीदारी (JSJB) अवॉर्ड मिला है।
बाड़मेर जैसे पानी की कमी वाले रेगिस्तानी इलाके में टीना डाबी की टीम ने बारिश के पानी को बचाने और लोगों को इस कैंपेन से जोड़ने में शानदार काम किया। इसी वजह से जिले को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला।
बाड़मेर जिले को पहले नंबर पर आने के लिए 2 करोड़ की ईनामी राशि दी गई है। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह इलाका पानी की भारी कमी वाले रेगिस्तानी वाले एरियाज में आता है। यहां प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मिलकर हजारों पारंपरिक तालाब, जोहड़, बावड़ियां, स्टेपवेल्स और रूफटॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए और सुधारे।
इस काम की वजह से बाड़मेर देशभर में पानी संरक्षण का मॉडल बन गया है और टीना डाबी की लीडरशिप की खूब तारीफ हो रही है।
IAS टीना डाबी की पढ़ाई और शुरुआती जीवन
टीना डाबी ने सिर्फ 22 साल की उम्र में UPSC एग्जाम पास करके इतिहास रचा था। उनका जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था और वह सरकारी नौकरियों वाले परिवार से आती हैं। उनके पति डॉ. प्रदीप गवांडे और बहन रिया डाबी दोनों ही IAS अधिकारी हैं।
पढ़ाई में भी अव्वल टीना डाबी
उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के जीसस एंड मैरी स्कूल से की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीना ने 12वीं में 93% अंक हासिल किए थे। पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में उन्हें 100 में से 100 नंबर मिले थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री ली। यहां भी वह पढ़ाई में हमेशा टॉपर रहीं और उन्हें 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड मिला। UPSC 2015 में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की।
उनके नंबर इस प्रकार थे-
लिखित परीक्षा: 868
इंटरव्यू: 195
कुल: 1063 अंक
टीना डाबी की वायरल मार्कशीट
सोशल मीडिया पर इन दिनों टीना डाबी की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 10वीं में इंग्लिश में 95 अंक और सभी विषयों में A1 ग्रेड हासिल किया था। 12वीं बोर्ड में उन्होंने कुल 93% पर्सेंट नंबर हासिल किए थे, जिनमें हिस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस में फुल मार्क्स शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications











