IAS Tina Dabi Salary: 10 साल पहले UPSC टॉपर टीना डाबी को आज मिलती है इतनी सैलरी, साथ ही ड्राइवर-नौकर-कुक-गाड़ी

IAS Tina Dabi Salary

IAS Tina Dabi Salary: आईएएस टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला अफसरों में से एक हैं। वर्तमान में वे राजस्थान के जैसलमेर जिले में कलेक्टर (जिला अधिकारी) के पद पर तैनात हैं। उनका जन्म 9 नवंबर 1993 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। साल 2015 में उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में टॉप किया था, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।टीना डाबी की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।उनकी छोटी बहन रिया डाबी भी आईएएस अधिकारी हैं, जिन्होंने यूपीएससी में 15वीं रैंक हासिल की थी। इन दिनों टीना डाबी की सैलरी को लेकर काफी चर्चा है। लोग जानना चाहते हैं कि एक सफल और लोकप्रिय आईएएस अफसर के रूप में उन्हें कितनी सैलरी और सुविधाएं मिलती हैं।

एक जिलाधिकारी को लगभग 2.5 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। राजस्थान सरकार के तहत जिला कलेक्टर का वेतन करीब 1.34 लाख रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये प्रतिमाह होता है। टीना डाबी को इस मोटी सैलरी के साथ-साथ कई अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। वर्तमान में टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेर जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं।

जानिए टीना डाबी की सैलरी कितनी है

राजस्थान के जैसलमेर जिले की 65वीं कलेक्टर के रूप में कार्यरत टीना डाबी वर्तमान में चर्चाओं में बनी हुई हैं। राजस्थान सरकार में जिला कलेक्टर को हर महीने लगभग 1.34 लाख से 1.45 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। इससे पहले जब टीना डाबी फाइनेंस विभाग में पदस्थ थीं, तब उन्हें करीब 56,100 रुपये मासिक वेतन मिलता था। अब बतौर कलेक्टर उनकी कुल सैलरी और भत्तों को मिलाकर आमतौर पर करीब 2.5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

टीना डाबी को मिलती हैं ये खास सुविधाएं

टीना डाबी को उनकी लाखों रुपये की सैलरी के अलावा कई सरकारी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। भारत सरकार द्वारा जिला कलेक्टर के पद पर नियुक्त अधिकारियों को एक सरकारी आवास और गाड़ी उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही, ड्राइवर और घरेलू नौकर की भी व्यवस्था होती है। सरकारी आवास पर बागवानी के लिए माली और भोजन पकाने के लिए रसोइया (कुक) भी दिया जाता है। इसके अतिरिक्त, कार्यालयीय और निजी कार्यों में सहायता के लिए एक पर्सनल असिस्टेंट की सुविधा भी मिलती है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X