IAS टीना डाबी का रिकॉर्ड तोड़ गई छोटी बहन IAS रिया, सिर्फ 4 साल में ही बड़ी बहन के करियर को किया ओवरटेक!

IAS Ria Dabi

IAS Tina Dabi younger sister Ria Dabi Career: IAS टीना डाबी के बारे में तो सबने सुना है लेकिन उनकी एक बहन भी है और वो भी IAS बन चुकी हैं। जी हां, टीना डाबी की बहन का नाम है-रिया डाबी। जिन्होंने भारत की सिविल सेवा में अपनी अलग पहचान बनाई है। बड़ी बहन टीना डाबी ने 2015 में UPSC परीक्षा में देश में पहला नंबर हासिल किया था, जिसकी वजह से वो बहुत पॉपुलर हुईं। आज हम आपको उनकी छोटी बहन रिया डाबी के बारे में बताएंगे।

टीना की छोटी बहन रिया डाबी

टीना की छोटी बहन रिया डाबी ने भी 2020 में UPSC परीक्षा पास कर अपनी जगह बनाई यही नहीं, वो 2020 बैच की UPSC टॉपर भी रह चुकी हैं।रिया का जन्म भोपाल (मध्य प्रदेश) में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से की और फिर लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया।

UPSC में धमाकेदार एंट्री

2020 में UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा में रिया ने ऑल इंडिया रैंक 15 हासिल की। यह उपलब्धि खास इसलिए भी थी क्योंकि उनकी बड़ी बहन टीना डाबी 2015 में UPSC टॉपर रह चुकी थीं। बहन की सफलता से प्रेरित होकर रिया ने भी इस कठिन परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया और IAS बनने का सपना पूरा किया।

रिया की शादी

रिया ने 2023 में IPS अधिकारी मनीष कुमार से शादी की। दोनों 2021 बैच से हैं और पहली बार LBSNAA, मसूरी में प्रशिक्षण के दौरान मिले थे और वहीं दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों को शामिल किया गया। शादी की कुछ फोटो और झलकियां रिया ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

रिया निकलीं अपनी बहन से आगे

इस साल केंद्र सरकार ने IAS अधिकारियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें टीना और रिया दोनों के प्रमोशन की घोषणा हुई। इस खबर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर टीना डाबी के करियर और रिया डाबी के करियर की तुलना करने लगे। कहा जा रहा है जिस उपलब्धि के लिए टीना को 10 साल इंतजार करना पड़ा उनकी बहन ने वो सिर्फ 4 साल में ही पा ली।

टीना और रिया सिर्फ अपने प्रशासनिक काम के लिए ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनने के लिए भी जानी जाती हैं। दोनों की सफलता उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सिविल सर्विसेज में करियर बनाने का सपना देखते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: tina dabi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X