Success Story: कौन हैं रोमा श्रीवास्तव? 4 साल में 3 बार पास किया UPSC, बिना कोचिंग कैसे कर दिया इतना बड़ा कमाल
Success Story: यूपीएससी एग्जाम पास करके आईएएस आईपीएस बनने का सपना तो कई छात्र हर साल देखते हैं। हर साल कई ऐसी कहानियां भी सामने आती हैं जो कि हैरान करने वाली होती हैं।

इस वक्त रोमा श्रीवास्तव का कहानी चर्चा में है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। अगर आपसे कहा जाए कि बिना किसी कोचिंग जाए या फिर किसी सर से बिना मिले इस तरह के एग्जाम पास करके दिखाइए तो आपको जवाब असंभव ही होगा।
लेकिन रोमा श्रीवास्तव ने असंभव को संभव करते दिखाया और बिना कोचिंग के 4 साल में 3 बार यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर दिया। जी हां, हम किसी फिल्म की कहानी नहीं सुना रहे हैं बल्कि ये हकीकत है। रोमा श्रीवास्तव को आज उनका पूरा परिवार और दोस्त सलाम कर रहे हैं। काफी कम संसाधनों में तैयारी करके उन्होंने इतिहास रच दिया है।
रोमा श्रीवास्त ने ऐसे की तैयारी
बता दें कि रोमा श्रीवास्तव ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए यूपीएससी की खास तैयारी की थी। उन्होंने YouTube और सेल्फ-स्टडी की मदद से UPSC परीक्षा की तैयारी की और सफलता के झंडे गाड़ दिए। उन्होंने 4 साल में 3 बार ये परीक्षा पास की और अब उनको IAS का पद मिल चुका है। उनको आईएएस बनना था लेकिन बाकी 2 बार उतनी रैंक नहीं आई कि वो आईएएस बन सकें। हालांकि अंतत: वो सफल ही हो गईं। रोमा श्रीवास्तव की कहानी हर उस बेटी के लिए है जो कि आईएएस या आईपीएस बनने के सपने देखती है और घर में ही सेल्फ स्टडी कर रही है।
2019 में मिला मनचाहा पद
रोमा श्रीवास्तव कई साल से कोशिश कर हीं थीं और वो 2 बार पास भी हुईं लेकिन उनको मनचाहा पद नहीं मिल पा रहा था क्योंकि रैंक काम आ रही थी। साल 2019 में रोमा ने 70वीं रैंक पाई और आईएएस बन गईं।


Click it and Unblock the Notifications
