पहली ही कोशिश में UPSC फतह... मार्कशीट हुई वायरल, खूबसूरत IAS के नाम से हुई पॉपुलर, फिर पति ने...
IAS Srushti Jayant Deshmukh: IAS सृष्टि जयंती देशमुख का नाम UPSC की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। उन्होंने साल 2018 में सिविल सेवा परीक्षा अपने पहले ही एटेंप्ट में पास कर लिया था और ऑल इंडिया रैंक 5 हासिल की। वह अपने बैच की टॉप महिला कैंडिडेट भी रहीं। उनकी सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही और उनकी मार्कशीट भी वायरल हुई थी। यही नहीं लोग उनकी खूबसूरती के भी कायल हो गए थे।

परिवार और पढ़ाई
सृष्टि का जन्म 28 मार्च 1995 को भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ। उनके पिता इंजीनियर हैं और उनकी मां टीचर रह चुकी हैं। उन्होंने भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की। 10वीं में वो अच्छे नंबर्स लेकर आईं और 12वीं में 93 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल किए। इसके बाद उन्होंने लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, भोपाल से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया।
UPSC की तैयारी कैसे की?
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही सृष्टि ने तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विसेज में जाना है। उन्होंने कॉलेज के फाइनल ईयर में ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी। उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट Sociology था। वह रोज करीब 6-7 घंटे पढ़ाई करती थीं। करंट अफेयर्स के लिए अखबार पढ़ती थीं और टीवी पर चर्चा कार्यक्रम देखती थीं।
2018 की परीक्षा में उन्होंने कुल 1068 अंक हासिल किए। यह उनकी पहली कोशिश थी और इसी में उन्होंने बड़ी सफलता हासिल कर ली।
पर्सनल लाइफ
सृष्टि ने अपने ही बैच के IAS अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा से शादी की। डॉ. गौड़ा ने भी 2018 में UPSC पास किया था और ऑल इंडिया रैंक 418 हासिल की थी। दोनों की मुलाकात ट्रेनिंग के दौरान हुई थी और बाद में उन्होंने शादी कर ली।
पति को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी
पिछले साल डॉ. नागार्जुन गौड़ा एक खनन मामले को लेकर चर्चा में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक कंपनी पर लगाए गए बड़े जुर्माने को काफी कम कर दिया। हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि फैसला नियमों के अनुसार लिया गया था। इस विवाद के कारण सृष्टि देशमुख का नाम भी फिर से खबरों में आ गया है। लेकिन उनकी UPSC सफलता और मेहनत आज भी लाखों छात्रों के लिए इंस्पीरेशन बनी हुई है।


Click it and Unblock the Notifications















