IAS ऑफिसर सृष्टि देशमुख के ड्राइवर के बेटे ने किया कमाल, बन गया इतना बड़ा अधिकारी

IAS Shrusti Deshmukh Driver Son

IAS Shrusti Deshmukh Driver Son: IAS अधिकारी सृष्टि देशमुख के ड्राइवर के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। साधारण परिवार से आने वाले इस युवक ने अफसर बनकर अपने माता-पिता और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया।

खंडवा जिले के अंबेडकर वार्ड-9 के रहने वाले रूपसिंह सोलंकी अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख (आईएएस) के वाहन चालक हैं। उनके बेटे ऋतिक सोलंकी ने एमपीपीएससी 2023 परीक्षा पास कर जनपद पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का पद प्राप्त किया है। इससे पहले, उन्होंने 2022 की परीक्षा पास कर एटीओ यानी ट्रेजरी ऑफिसर का पद हासिल किया था। फिलहाल वे अलीराजपुर में कार्यरत हैं।

ऋतिक की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता रूपसिंह बताते हैं कि उन्होंने बेटे को अफसर बनाने के लिए कई त्याग किए। उन्होंने अपनी और पत्नी की जरूरतों को पीछे रखकर घर के खर्चों में कटौती की, कपड़े और अन्य सुविधाओं पर समझौता किया। यहां तक कि अपनी जीपीएस मशीन बेचकर बेटे को दिल्ली भेजा, ताकि वह डीयू से पढ़ाई और यूपीएससी की कोचिंग कर सके।

ऋतिक ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे माता-पिता का त्याग और प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि माता-पिता ने पेट काटकर दोनों बेटों को पढ़ाया और आगे बढ़ाया। बड़े भाई राहुल भी मप्र वन सेवा परीक्षा में पास होकर महाराष्ट्र की चंद्रपुर फॉरेस्ट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ऋतिक का अब अगला लक्ष्य कलेक्टर बनकर अपने पिता का सपना पूरा करना है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X