..................... IAS Pari Bishnoi Cracked UPSC After Two Failures And Is Now Called India’s Most Beautiful Officer - Hindi Filmibeat

23 साल की खूबसूरत लड़की ने क्रैक किया UPSC, IAS बनते ही मुख्यमंत्री के बेटे की पड़ी नजर और कर ली शादी

IAS Pari Bishnoi Love Life: आज के वक्त में सोशल मीडिया पर कई IAS अफसर किसी सेलिब्रिटी से कम फेमस नहीं हैं। परी बिश्नोई भी उन्हीं अफसरों में शामिल हैं, जिन्हें लोग उनकी खूबसूरती, सादगी और मेहनत की वजह से खूब पसंद करते हैं। इंटरनेट पर उन्हें अक्सर भारत की सबसे खूबसूरत IAS अफसर कहा जाता है। लेकिन सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, उनकी सफलता के पीछे कई सालों की मेहनत और संघर्ष भी छिपा हुआ है।

IAS Pari Bishnoi Love Life

राजस्थान के साधारण परिवार से आती हैं परी बिश्नोई

परी बिश्नोई का जन्म 26 फरवरी 1996 को राजस्थान के बीकानेर में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता मनिराम बिश्नोई पेशे से वकील हैं, जबकि उनकी मां सुशीला बिश्नोई अजमेर में GRP स्टेशन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में शुरू से पढ़ाई को काफी महत्व दिया गया और इसी वजह से परी का ध्यान भी बचपन से ही पढ़ाई में रहा।

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। पढ़ाई में वह हमेशा अव्वल रहीं। 10वीं बोर्ड में उन्होंने 89 प्रतिशत अंक हासिल किए थे, जबकि 12वीं में 91 प्रतिशत नंबर लाकर परिवार का नाम रोशन किया।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद परी बिश्नोई ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि उनका सफर इतना आसान नहीं रहा।

दो बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार

UPSC को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। परी बिश्नोई ने भी इस परीक्षा को पास करने के लिए कई साल मेहनत की। शुरू में दो बार उनको असफलता हासिल हुई और फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत करने के बाद में साल 2019 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन उन्होंने पास कर लिया था। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 30 हासिल की और महज 23 साल की उम्र में IAS अधिकारी बन गईं। उनकी इस सफलता ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया।

कहां पोस्टेड हैं परी बिश्नोई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IAS परी बिश्नोई फिलहाल सिक्किम के गंगटोक में SDM के पद पर कार्यरत हैं। गंगटोक में रहते हुए वह प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रही हैं।

परी बिश्नोई के पति

परी बिश्नोई की शादी हरियाणा के पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई से हुई है। भव्य बिश्नोई हरियाणा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते हैं। भव्य बिश्नोई ने साल 2022 में आदमपुर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। हालांकि 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

परी बिश्नोई के ससुर कुलदीप बिश्नोई भी बीजेपी के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। परि बिश्नोई से शादी से पहले भव्य ने लंबे समय तक एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा के साथ रिलेशन में थे और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। लेकिन मेहरीन से सगाई टूटने के बाद भव्य से परि के साथ शादी कर ली।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X