प्यार में पागल ये हैंडसम IAS ऑफिसर, सोशल मीडिया पर खुलेआम लिख दिया इतना लंबा लव लेटर
IAS Nishant Jain Love Letter: हाल ही में एक IAS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया है। अब यह है उनका पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और लोग भी तरह-तरह के कमेंट करते हुए नजर आए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि राजस्थान कैडर के IAS निशांत जैन ने अपनी 7th एनिवर्सरी के मौके पर पत्नी सुहानी के लिए एक बहुत ही इमोशनल लव लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया। जो अब लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन के उस सफल को भी साझा किया है जिससे शादी को लेकर उनकी सोच बदल गई।
कौन है निशांत जैन?
निशांत जैन की अगर हम बात करते हैं तो आपको बता दें कि वह राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं और अभी के वक्त में JDA के सचिव हैं। इससे पहले वह बाड़मेर के कलेक्टर भी हुआ करते थे। वो 'रुक जाना नहीं' और 'मुझे बनना है यूपीएससी टॉपर' जैसी किताबें भी लिख चुके हैं।
निशांत जैन को शादी के ख्याल से भी लगता था डर
IAS अधिकारी निशांत जैन ने अपनी पोस्ट में लिखा की 25 साल की उम्र तक शादी एक बहुत ही मुश्किल और अकल्पनीय विचार हुआ करता था। घर में स्ट्रगल करते हुए उन्होंने इस तरफ कभी भी ध्यान नहीं दिया और परिवार ने भी उनपर कभी भी दबाव नहीं डाला। लेकिन IAS बन जाने के बाद भी वह अपने लक्ष्य पर फोकस करने लगे। हालांकि पहली पोस्टिंग के वक्त उनका अकेलापन महसूस होने लग गया था। इसी दौरान उन्हें शादी के बारे में सोचना पड़ा।
इसके बाद में निशांत जैन ने अपनी पार्टनर की तलाश करना शुरू कर दिया। उन्होंने सुहानी से पहली बार मुलाकात की तो उनको ऐसा लगा कि उनकी तलाश पूरी हो चुकी है। सुहानी ने उनसे सवाल किया कि तुम्हें कैसी लड़की चाहिए?
लोगों ने IAS की पोस्ट पर किए कमेंट्स
अब निशांत जैन की इस वायरल हो रही पोस्ट पर लोग लगातार कमेंट करते हुए नजर आए। काफी सारे लोग उनको एनिवर्सरी की बधाई देते हुए देखे गए। हालांकि एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि आपको पसंदीदा औरत मिल गई सर। दूसरा यूजर लिखता है कि एक मर्द को और क्या ही चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications
