दूल्हा IAS-दुल्हन भी IAS, फिर भी ना बैंड-बाजा ना बारात, शादी में शामिल हुए बस 4 मेहमान, वजह जान उड़ जाएंगे होश

IAS बनने के लिए दिन रात की मेहनत चाहिए होती है। घंटों की पढ़ाई और सालों की मेहनत के बाद लोग IAS अधिकारी बन पाते हैं। जिसके बाद लोगों के तमाम सपने रहते हैं जो वह कभी पहले पूरा नहीं कर पाए होते हैं। जैसे किसी डेस्टिनेशन पर जाना, कुछ खरीदना या महंगी आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग करना, लेकिन आज हम आपको ऐसे IAS की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने जी तोड़ मेहनत तो की ही है, लेकिन कोई भी बड़े-बड़े सपने नहीं देखे।

IAS Love Story

IAS की सिंपल शादी ने जीत लिया लोगों का दिल

दरअसल राजस्थान के अलवर में 2 IAS अधिकारियों ने एक दूसरे के साथ शादी की, लेकिन दोनों की शादी में ना तो बैंड बाजे वाले थे और ना ही कोई बाराती। साल 2023 IAS बैच के माधव भारद्वाज और आदिति वासने बुधवार को मिनी सचिवालय में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने बड़ी ही सादगी से शादी की। ना तो ढोल नगाड़े थे और ना ही कोई शो शराबा। जिला कलेक्टर अर्पिता शुक्ला के सामने दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर करवाई। इस शादी के दौरान दोनों के माता पिता और भाई-बहन मौजूद रहे। शादी में किसी अन्य रिश्तेदार को भी नहीं बुलाया गया था।

एक अलवर तो दूसरा जामनगर में है SDM

आपको बता दें कि माधव भारद्वाज एसडीएम के पद पर अलवर में कार्यरत हैं। वहीं अदिति गुजरात के जामनगर में एसडीएम हैं। इतने ऊंचे पद पर कार्यरत होने के बाद भी दोनों ने बड़ी ही सादगी से शादी करने का निश्चय किया। दोनों की शादी इतनी सादगी से हुई की दोनों की शादी अब चर्चा का विषय बन गई है। हर कोई दोनों के इस फैसले को सुन दोनों की तारीफ करता थक नहीं रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X