IAS अफसर की अनोखी प्रेम कहानी, अधिकारी विकास मरमत ने किया घुटने पर बैठकर IRS अफसर प्रिया को प्रपोज
UPSC क्रैक करना आसान नहीं, लेकिन इन परीक्षाओं के निकालने के साथ-साथ कुछ कई एस्पिरेंट के दिल भी मिल जाते थे। वहीं कई बार अधिकारी पद मिलने के बाद किसी का दिल आ जाता है। वहीं एक ऐसी ही IAS अफसर की लव स्टोरी इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है। जो लोगों का दिल जीत रही है। दरअसल यह लव स्टोरी है IAS अफसर विकास मरमत और प्रिया मीणा की। दोनों ही राजस्थान के रहने वाले हैं। दिसंबर 2025 में दोनों सगाई के बंधन में बंध गए थे।

2019 बैच के अधिकारी हैं विकास मरमत
IAS अधिकारी विकास मरमत की UPSC जर्नी की बात करें तो साल 2018 में उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा पास की थी। उनकी ऑल इंडिया रैंक 473 थी। वह साल 2019 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।
कौन हैं प्रिया मीणा
बता दें कि प्रिया मीणा ने कानपुर से बी टेक की पढ़ाई की है। ऑप्शनल सब्जेक्ट में उनके पास सोशियोलॉजी थी। वहीं उनकी स्कूनिंग की बात करें तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली से ली थी।
राजस्थान में है प्रिया की पोस्टिंग
आपको बता दें कि कानपुर से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने दिल्ली IIT में एडमिशन लिया। बीटेक- एमटेक की डिग्री हासिल की। फिलहाल तो वह राजस्थान में IRS अधिकारी हैं।
कैसे हुई दोनों की मुलाकात
दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं यह तो सभी को पता है, लेकिन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई यह दोनों ने कभी भी सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन कहा जाता है कि दोनों ही UPSC बैकग्राउंड से थे और इसी वजह ने दोनों को करीब आने दिया। दोनों के परिवार वाले भी दोनों के रिश्ते से खुश हुए थे और परिवार के बीच ही दोनों ने 5 दिसंबर 2025 को सगाई रचा ली थी।
दोनों ने सादगी से की सगाई
बता दें कि दोनों ने सगाई बड़ी ही सादगी से की थी। विकास मरमत ने घुटने पर बैठकर प्रिया मीणा को प्रोपज किया फिर रिंग पहनाई। दोनों की सगाई बड़ी ही सादगी से हुई थी। इंटरने पर दोनों की सिंपल इंगेजमेंट की तस्वीरें छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications