देश की टॉप IAS ऑफिसर है इस बॉलीवुड एक्टर की पत्नी, खेल बैठी 1.63 करोड़ का दाव

IAS Officer Durga Shakti Nagpal: लखीमपुर खीरी की ज़िलाधिकारी रह चुकीं चर्चित आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली के पूसा रोड पर स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सरकारी आवास पर तीन वर्षों तक अनाधिकृत रूप से कब्जा बनाए रखा। इस संबंध में संस्थान ने उनसे 1.63 करोड़ रुपये की भरपाई की मांग की है। हालांकि, दुर्गा शक्ति नागपाल का कहना है कि उन्होंने यह आवास माता-पिता के इलाज के चलते खाली नहीं किया था।
दुर्गा शक्ति नागपाल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से आगरा की रहने वाली हैं। उन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वुमेन से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। बताया जाता है कि उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में दूसरी बार प्रयास करते हुए 20वीं रैंक हासिल की थी, जबकि पहले प्रयास में उनका चयन भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में हुआ था।
उनके पति अभिषेक सिंह भी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। नागपाल का मूल कैडर पंजाब था, लेकिन शादी के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर ले लिया था। अभिषेक सिंह ने 2023 में सिविल सेवा से इस्तीफा देकर अभिनय की दुनिया में कदम रखा, और उन्हें 'दिल्ली क्राइम' जैसी वेब सीरीज़ में भी देखा गया है।
दुर्गा शक्ति नागपाल पहली बार 2013 में चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने नोएडा में अवैध रेत खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। इसके साथ ही एक धार्मिक स्थल की दीवार गिराए जाने के मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद वे सुर्खियों में आ गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications














