IAS Couple: कौन हैं आईएएस कृतिका मिश्रा? किसान के ट्रेनी बेटे को बनाया हमसफर, पूरी कहानी सुन दिल थाम लेंगे आप
IAS Couple Kritika Mishra Ankur Tripahti: एक आईएएस बनने के लिए कितनी पढ़ाई करनी प़ड़ती है ये बात किसी से छिपी नहीं है। यूपीएससी करते हुए काफी कम देखा जाता है कि वो मोहब्बत में पड़े और अपनी मंजिल तक पहुंचे।

लेकिन इस वक्त एक ऐसी शादी की चर्चा है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक महिला आईएएस ऑफिसर ने ट्रेनी को अपना हमसफर बनाया है और उनकी शादी को लेकर लोग बातें कर रहे हैं।
जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर की कृतिका मिश्रा जो कि इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं है और प्रसाशनिक गलियारों में उनका अपना अलग नाम है। उन्होने अमेठी के कचनाव गांव के रहने वाले ट्रेनी आईएएस अंकुर त्रिपाठी से शादी रचा ली है। इस वक्त उनकी शादी की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही हैं जो कि इनकी कहानी को साफ साफ बयां कर रही है।
क्या है आईएएस कपल की कहानी?
कृतिका मिश्रा और अंकुर त्रिपाठी की पहली मुलाकात इस देश की प्रतिष्ठित एकेडमी में हुई थी जो कि मसूरी में है औ सभी उसको LBSNAA के नाम से जानते हैं। वो पहली बार 'फाउंडेशन कोर्स' के दौरान मिले थे। तब इनके बीच कुछ नहीं हुआ लेकिन बाद में उनकी मुलाकात फिर से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान हो गई और इस दौरान वो हुआ जिसको किसी की उम्मीद नहीं थी। ड्यूटी के दौरान उनको एक दूसरे से प्यार हो गया और ये रिश्ता विवाह की बेदी तक पहुंच गया। अब वो शादी कर चुके हैं और साथ में काफी खुश हैं।
कौन हैं कृतिका और अंकुर?
आईएएस कृतिका मिश्रा कानपुरिया हैं और उनके पिता दिवाकर मिश्रा कानपुर में लेक्चरर हैं और मां सुषमा मिश्रा एलआईसी में काम करती हैं। उन्होने यूपीएससी में 66वीं रैंक प्राप्त की थी और यूपीएससी 2022 परीक्षा में कृतिका मिश्रा हिंदी मीडियम से टॉपर भी रहीं थीं। बात करें अंकुर की तो यूपी के अमेठी के एक गांव जगदीशपुर रहने वाले हैं और उनके पिता जिनका नाम सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी है वो एक किसान और मां सरोज त्रिपाठी हाउस वाइफ हैं। यूपीएससी सीएसई 2022 परीक्षा पास कर अंकुर त्रिपाठी ऑफिसर बने और 2024 की परीक्षा में 50वीं रैंक पाकर आईएएस बन गए।


Click it and Unblock the Notifications











