Love Story: गर्लफ्रेंड के लिए बना IAS, बेहद जबरदस्त है IAS चर्चित गौर और IFS आरुषी मिश्रा की लव स्टोरी
Arushi Mishra Charchit Gaur Love Story: कई बार असल जिंदगी में भी कुछ फिल्मी बातें देखने के लिए मिल जाती हैं। कई बार रियल लाइफ में भी आपने सुना होगा कि कुछ लोगों की लव स्टोरी फिल्मी होती है। आज हम आपको ऐसे ही IAS-IFS की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं IFS आरुषि मिश्रा और IFS चर्चित गौड़ की। दोनों की मुलाकात राजस्थान के कोचिंग हब यानी कि कोटा में हुई थी और तब तक दोनों को ही इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी यह पहली मुलाकात जन्मों का रिश्ता बन जाएगी।

अगर हम आरुषि मिश्रा की बात करें तो आपको बता दें कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाली है। लेकिन IFS चर्चित गौड़ राजस्थान के कोटा शहर से आते हैं। आरुषि JEE Mains की तैयारी करने के लिए कोटा गई थी और वहां पर उन्हें चर्चित के बारे में पता चला। वह वहां पर काफी मशहूर थे और आरुषि बॉलीवुड की किसी फिल्म की तरह चर्चित के चर्चे सुनकर ही उन्हें प्यार कर बैठी थी।
जब आरुषि को हुआ चर्चित से प्यार
IFS चर्चित गौड़ तब मशहूर इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड में भारत को रिप्रेजेंट कर रहे थे। उन्होंने रूस में सभी रिकार्ड तोड़कर 500 में से 500 अंक हासिल किया और इंटरनेशनल स्तर पर नंबर वन रैंक भी हासिल की थी। जब भारत में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया तब आरुषि मिश्रा अखबारों में इस टॉपर लड़के के बारे में पढ़ रही थी।
इसके कुछ वक्त के बाद में दोनों का ही एडमिशन IIT Delhi में हो गया था। IFS चर्चित गौड़ IIT में थे। तो आरुषि IIT रूरकी में बीटेक कर रही थी और तभी दोनों की बातचीत शुरू हुई। नॉर्मल इंट्रोडक्शन का प्यार में तब्दील हो गया इस बात का दोनों को ही अंदाजा नहीं हुआ। 2015 में IIT पास करने के बाद चर्चित ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।
आरुषि ने किया संघर्ष
IFS चर्चित गौड़ ने अपने पहले ही प्रयास में 96वीं रैंक हासिल कर ली थी। वह 2016 बैच के आईएएस अफसर हैं और तब तक आरुषि सरकारी अफसर बनने के लिए स्ट्रगल कर रही थी। आरुषि के लिए सरकारी नौकरी का सफर इतना आसान नहीं रहा। इस स्ट्रगल में दोनों के रिश्ते ने काफी उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे की ताकत बन रहे और 2019 में आरुषि ने यूपीएससी की भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल कर ली थी।
आरुषि और चर्चित दोनों ने ही सरकारी अवसर बनने का सपना पूरा किया। इस दौरान आरुषि ने कई तरीके की प्रतियोगी परीक्षाएं भी पास कर ली थी। लेकिन 2018 में भारतीय वन सेवा परीक्षा में दूसरी बैंक हासिल की। इससे पहले यूपीएससी में उन्हें 229 रैंक के साथ IRS अलॉट हुआ था। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परीक्षा में उन्हें 16वीं रैंक और DSP पद अलॉट हुआ। लेकिन दोनों ने अपने घर वालों से बात की और 2021 में शादी कर ली थी।


Click it and Unblock the Notifications


