ये IAS सैलरी के लिए लेता है सिर्फ 1 रुपए, फिर भी सबसे अमीर सिविल सर्वेंट, नेटवर्थ जान लगेगा 440 वॉट का झटका!

India's Richest IAS: भारत में सिविल सर्वेंट्स को सिर्फ सरकारी अफसर नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज जैसा दर्जा मिलता है। जब भी टॉप IAS और IPS अफसरों की चर्चा होती है, तो टीना डाबी, उनकी बहन रिया डाबी, IPS लोढ़ा जैसे नाम सामने आते हैं। ऐसा ही एक और चर्चित नाम है- IAS अमित कटारिया (IAS Amit Kataria), जिन्हें भारत के सबसे अमीर IAS अफसरों में से एक माना जाता है।
बिजनेस फैमिली से ताल्लुक
अमित कटारिया का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम की एक रईस बिजनेस फैमिली में हुआ। उनके परिवार का दिल्ली-NCR में फैला रियल एस्टेट का बड़ा कारोबार है, जिसकी सालाना आमदनी करोड़ों में है। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने पारिवारिक बिजनेस को छोड़कर देश की सेवा करने का रास्ता चुना।
IAS अफसर बने सिर्फ लेकिन सैलरी बस 1 रुपए
सिविल सर्विस जॉइन करने के शुरुआती दिनों में अमित कटारिया ने केवल 1 रुपए सैलरी ली थी। उन्होंने साफ कहा था कि उनका मकसद पैसा कमाना नहीं, बल्कि देश और जनता की सेवा करना है। यही जज्बा उन्हें बाकी अफसरों से अलग बनाता है।
चश्मा पहनने पर कॉन्ट्रोवर्सी
2015 में अमित कटारिया एक विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गए थे, जब बस्तर (छत्तीसगढ़) के कलेक्टर रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान काले रंग का चश्मा पहन रखा था। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया और उस समय के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।
IAS अमित कटारिया की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमित कटारिया की कुल संपत्ति लगभग 8.90 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसी के चलते उन्हें भारत का सबसे अमीर IAS अफसर कहा जाता है।
अमित कटारिया की पढ़ाई
अमित कटारिया ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरम से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और 2003 में अखिल भारतीय रैंक 18 के साथ परीक्षा पास की। उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला।
अमित कटारिया की पर्सनल लाइफ
अमित कटारिया की पत्नी अस्मिता हांडा पेशे से एक कमर्शियल पायलट हैं। दोनों को घूमने का काफी शौक है और अक्सर अपनी ट्रैवल फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications


